यूटिलिटी

Indian Railway Destination Alert: सफर के दौरान लें चैन की नींद, स्टेशन आने पर खुद जगाएगा रेलवे

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 14, 2022, 06:01 PM IST

Indian Railway Destination Alert: रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए डेस्टिनेशन अलर्ट सर्विस शुरू की हुई है। इस सुविधा के तहत रेलवे की ओर से स्टेशन आने से पहले आपको अलर्ट के द्वारा जगा दिया जाएगा।

Image

Indian Railway Destination Alert: सफर के दौरान लें चैन की नींद, स्टेशन आने पर खुद जगाएगा रेलवे

Indian Railway Destination Alert: भारतीय रेलवे यात्रा अनुभव को सुखद बनाने के लिए कई्र तरह के प्रयास करता रहता है। कुछ समय पहले रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए डेस्टिनेशन अलर्ट सर्विस शुरू की। इस सुविधा के तहत रेलवे की ओर से स्टेशन आने से पहले आपको अलर्ट के द्वारा जगा दिया जाएगा। लाखों लोग इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इस सुविधा को जानने वाले यात्री सफर में चैन की नींद लेते हैं क्योंकि उन्हें अपने डेस्टिनेशन स्टेशन के छूटने की टेंशन नहीं होती है। अगर आप भी इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो हम आपको पूरा तरीका बता रहे हैं।

भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन वाले यात्रियों के लिए 139 के माध्यम से डेस्टिनेशन अलर्ट और वेकअप अलार्म की सुविधा शुरू की है। इसके लिए आपको 139 डायल करना होगा और IVR द्वारा निर्देशित कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इसके बाद आपके स्टेशन आने से पहले आपको एसएमएस के द्वारा अलर्ट मिल जाएगा। यह सुविधा रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक मिलती है क्योंकि इसी समय यात्री सोते हैं और कई बार उनका स्टेशन छूट जाता है।

इतना शुल्क लगेगा

इंडियन रेलवे डेस्टिनेशन अलर्ट निशुल्क नहीं है। इसके ल‍िए आपको महज 3 रुपये चुकाने होंगे। इस सर्विस को लेने वाले के फोन पर स्टेशन आने से 20 मिनट पहले अलर्ट आ जाएगा।

ये रही पूरी प्रक्रिया

'डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म' शुरू करने के लिए IRCTC की हेल्पलाइन 139 पर कॉल करें। इसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पहले 7 नंबर और फिर 2 नंबर दबाना होगा। इसके बाद 10 अंकों का पीएनआर दर्ज करना होगा और कंफर्म करने के लिए एक दबाना होगा। इसके बाद आपको स्टेशन आने से 20 मिनट पहले अलर्ट कर जगा दिया जाएगा।

एसएमएस से लें सुविधा

इस सुविधा का लाभ एसएमएस के द्वारा भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको कैपिटल लेटर में अलर्ट लिखना है और फिर स्पेस देकर पीएनआर नंबर लिखना है। इस मैसेज को 139 पर भेजना है। इसके बाद आपको अपने स्टेशन का नाम मैसेज करना होगा जहां आपको उतरना है। इतना करने के बाद आपको स्टेशन आने से पहले अलर्ट मिल जाएगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article