यूटिलिटी

JioBharat 4G फोन की बिक्री शुरू, कीमत 1000 रु से भी कम

JioBharat 4G Phone: 1.77-इंच टीएफटी डिस्प्ले और 3.5 मिमी हेडफोन जैक से लैस, जियोभारत 4G फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 0.3MP कैमरा है और यह 1000mAh की बैटरी के साथ आएगा। यह शानदार ऐश ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

Image

जियोभारत 4जी फोन की बिक्री शुरू

KEY HIGHLIGHTS
  • जियोभारत 4जी की बिक्री शुरू
  • यूपीआई फीचर भी शामिल
  • कीमत है 999 रु से कम

JioBharat 4G Phone: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट जियोभारत (JioBharat) 4G फोन को पेश किया और आज 28 अगस्त से इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है। जियो का नया फोन किफायती इंटरनेट एक्सेस ऑफर करेगा और लाखों फीचर फोन यूजर्स को 2जी से 4जी पर आने के लिए एक ऑप्शन देगा। यह फोन अब अमेज़न पर खरीदारी के लिए उपलब्ध है।

क्या हैं फोन के फीचर्स

1.77-इंच टीएफटी डिस्प्ले और 3.5 मिमी हेडफोन जैक से लैस, जियोभारत 4G फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 0.3MP कैमरा है और यह 1000mAh की बैटरी के साथ आएगा। यह शानदार ऐश ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है और इसमें 23 भाषाओं का सपोर्ट शामिल है, जो पूरे भारत में यूजर्स की अलग-अलग आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

कीमत 1000 रु से कम

फोन एक्सटर्नल माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा, जिससे इसकी स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। कार्बन के साथ साझेदारी में डेवलप किए गए इस डिवाइस में डबल ब्रांडिंग है, जिसमें आगे की तरफ "भारत" और पीछे की तरफ कार्बन का लोगो है। तीव्र 4जी इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ, यह फोन सिर्फ 999 रु में खरीदा जा सकता है।

यूपीआई फीचर भी होगा शामिल

जियोभारत 4जी फोन में यूपीआई फीचर भी शामिल है। ये फोन छोटे बिजनेसों को मजबूत बनाएगा। इसके यूपीआई इंटीग्रेशन से लोगों को काफी मदद मिलेगी। इससे आप यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे और पैसा भी रिसीव कर सकेंगे। इस फोन में कैमरा भी है और जियोसिनेमा पर एंटरटेनमेंट का तड़का भी लगेगा।

आज रिलायंस की एजीएम हुई, जिसमें JioAirFiber को 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लॉन्च करने का ऐलान किया। रिलायंस ने अभी तक Jio AirFiber की कीमत की घोषणा नहीं की है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर की कीमत 799 रुपये प्रति माह है। रिपोर्ट्स के अनुसार Jio AirFiber की कीमत इससे 20% कम हो सकती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article