यूटिलिटी

chandrayaan-3 की उड़ान देख पाएंगे आम लोग, ISRO ने बताया कैसे देखें लाइव लॉन्चिंग

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 10, 2023, 04:29 PM IST

How to Watch Chandrayaan-3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 की उड़ान का गवाह बनने के लिए आम लोगों को आमंत्रित किया है।

Image

इसरो

How to Watch Chandrayaan-3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 की उड़ान का गवाह बनने के लिए आम लोगों को आमंत्रित किया है। इसरो ने शुक्रवार को कहा कि राकेट का इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग हो चुकी है। चंद्रयान-3 को ले जाने वाले LVM-3 राकेट के प्रक्षेपण को देखने के लिए आम लोग पंजीकरण करा सकते हैं। यदि आप केंद्र का दौरा कर रहे हैं, तो आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/सरकार द्वारा जारी कोई भी आईडी ले जाना ना भूलें। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको खुद का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी देनी होगी।

साइट पर करना होगा रजिस्ट्रेशन, इसरो ने किया ट्वीट

नागरिकों को https://lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATION पर रजिस्ट्रेशन करके सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा में लांच व्यू गैलरी से लांच देखने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

14 जुलाई को होगा लॉन्च

इससे पहले इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने घोषणा की थी कि 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2.35 पर चंद्रयान-3 को लांच किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 23 या 24 अगस्त को इसका लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा। आप लॉन्च की लाइव स्ट्रीम इसरो https://www.youtube.com/@isroofficial5866 पर देख सकते हैं। टीवी पर आप दूरदर्शन पर लॉन्च इवेंट देख सकते हैं।

लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद

चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का फॉलोअप मिशन है, जो चंद्र सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की संपूर्ण क्षमता प्रदर्शित करता है। चंद्रयान-3 के लैंडर के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।

श्रीहरिकोटा में स्टेडियम आकार की लॉन्च-व्यू गैलरी की क्षमता 5,000 लोगों की है। यहां श्रीहरिकोटा रेंज के दो लॉन्च पैडों को आसानी से देखा जा सकता है। इस गैलरी से वास्तविक समय में नग्न आंखों से लॉन्च देख सकते हैं। लॉन्चर और उपग्रहों की विभिन्न जटिलताओं को स्पष्ट रूप से समझाने के लिए बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। इसके अलावा, लॉन्च से पहले और बाद की एक्टिविटी को भी इन स्क्रीन के माध्यम से दर्शकों को प्रसारित और समझाया जाता है।

स्पेस थीम पार्क के प्रमुख आकर्षणों में शामिल ये चीजें

रॉकेट गार्डन जिसमें इसरो के सभी खूबसूरत लॉन्च वाहन मौजूद

साउंडिंग रॉकेट, एसएलवी, एएसएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी, एमके-III मॉडल वहां मौजूद होंगे। फोटो प्वाइंट के साथ ही लॉन विकसित किये जायेंगे। रॉकेट गार्डन के मध्य में फव्वारा होगा।

लॉन्च व्यू गैलरी

भारत का अंतरिक्ष बंदरगाह स्वाभाविक रूप से आगंतुकों को लॉन्च गतिविधियों को देखने और हमारे राष्ट्र के गौरव के लिए आकर्षित करता है। लॉन्च व्यू गैलरी से हजारों दर्शकों लॉन्च देख सकते हैं।

अंतरिक्ष संग्रहालय

अंतरिक्ष संग्रहालय भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के आरंभिक दौर का एक विस्तृत विवरण प्रदान करता है। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की कहानी छह खंडों में प्रस्तुत की गई है, जिसमें इतिहास, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, अनुप्रयोग, वैश्विक और भविष्य शामिल हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article