यूटिलिटी

IRCTC Tour Package For Kashmir: अगर कश्मीर घूमने की है इच्छा, तो आईआरसीटीसी लाया है ये सस्ता टूर पैकेज; जानिए फुल डिटेल

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 8, 2022, 02:10 PM IST

IRCTC Tour Package For Kashmir: इस टूर पैकेज की कीमत 19,040 रुपए प्रति व्यक्ति ट्रिपल ऑक्यूपेंसी और 22,480 रुपए प्रति व्यक्ति डबल ऑक्यूपेंसी के लिए है। वहीं अगर कोई यात्री सिंगल ऑक्यूपेंसी का ऑप्शन चुनना चाहता है तो उसको 45,345 रुपए खर्च करने होंगे।

Image

आईआरसीटीसी लाया है कश्मीर के लिए सस्ता टूर पैकेज।

Photo : iStock

IRCTC Tour Package For Kashmir: अगर आप घूमने के शौकीन हैं और आप कश्मीर (Kashmir) घूमना चाह रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railways Catering and Tourism Corporation) ने एक विशेष बजट टूर पैकेज पेश किया है, जिसमें वह आपको श्रीनगर (Srinagar), गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग (Sonamarg) जैसे जगहों पर लेकर जाएंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था शामिल है। टूर पैकेज में श्रीनगर में यात्री 4 रात होटल अकबर में, एक रात निगीन झील के जफर हाउसबोट में और एक रात अकबर सोनमर्ग में बिताएंगे।

इस टूर पैकेज की कीमत 19,040 रुपए प्रति व्यक्ति ट्रिपल ऑक्यूपेंसी और 22,480 रुपए प्रति व्यक्ति डबल ऑक्यूपेंसी के लिए है। वहीं अगर कोई यात्री सिंगल ऑक्यूपेंसी का ऑप्शन चुनना चाहता है तो उसको 45,345 रुपए खर्च करने होंगे। कश्मीर टूर पैकेज 6-रात, 7-दिन लंबा पैकेज है, जहां यात्री श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग की यात्रा करेंगे।

ये बजट अनुकूल कश्मीर पैकेज 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2 जनवरी से 31 मार्च 2023 और 1 अगस्त से 15 अक्टूबर 2023 तक उपलब्ध है। हालांकि पीक सीजन पर इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो जाएगी। पीक सीजन 16 दिसंबर से 01 जनवरी, फिर 01 अप्रैल से 31 जुलाई और 16 अक्टूबर से 15 नवंबर का है।

पैकेज डिटेल

पैकेज का नाम - श्रीनगर - गुलमर्ग - पहलगाम - सोनमर्ग पैकेज

डेस्टिनेशन कवर - श्रीनगर - गुलमर्ग - पहलगाम - सोनमर्ग - श्रीनगर

पैकेज टाइप- लैंड टूर

वहीं इस खास आईआरसीटीसी बजट फ्रेंडली टूर पैकेज को आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। किसी भी अन्य पैकेज संबंधी प्रश्न के लिए कृपया आईआरसीटीसी कार्यालय या मोबाइल नंबर (8595930980) (8595930981) (8595930955) (0172-4645795) पर संपर्क करें।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article