यूटिलिटी

IRCTC के इस क्रूज पैकेज से जिए लग्जरी लाइफ, जानें कीमत से लेकर हर जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 11:45 AM IST

IRCTC Antara River Sutra Cruise Package: सिटी ऑफ जॉय के नाम से फेमस कोलकाता वास्तव में यात्रा प्रेमियों के लिए आनंद की जगह है। कोलकाता पर्यटन दर्शनीय स्थलों की यात्रा, घटनाओं, गतिविधियों, खान-पान और संस्कृति से लेकर विजिटर्स के लिए आकर्षक ऑप्शन्स है। साथ ही इस क्रूज के जरिए आपको गंगा नदी की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी।

Image

IRCTC के इस क्रूज पैकेज से जिए लग्जरी लाइफ।

Photo : Twitter

IRCTC Antara River Sutra Cruise Package: अगर आप क्रूज (Cruise) पर घूमने के शौकीन हैं तो आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर आपके लिए है। दरअसल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) 2 रात और 3 दिनों के लिए अंतरा रिवर सूत्र क्रूज पैकेज (Antara River Sutra Cruise package) दे रहा है।

IRCTC का 2 रात और 3 दिनों का क्रूज पैकेज

पैकेज के तहत क्रूज पश्चिम बंगाल के कोलकाता, फुलिया, बांसबेरिया, चंद्रनगर जैसे डेस्टिनेशन को कवर करेगा। आईआरसीटीसी ने कहा कि वास्तुकला की भव्यता, जीवंत संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के साथ कोलकाता एक महत्वपूर्ण अतीत और संस्कृति, धार्मिक महत्व के साथ-साथ समृद्ध कला और साहित्यिक इतिहास के साथ देश के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। आईआरसीटीसी ने ट्वीट करके भी इस क्रूज के बारे में जानकारी शेयर की है।

क्रूज से देखें गंगा नदी की खूबसूरती

सिटी ऑफ जॉय के नाम से फेमस कोलकाता वास्तव में यात्रा प्रेमियों के लिए आनंद की जगह है। कोलकाता पर्यटन दर्शनीय स्थलों की यात्रा, घटनाओं, गतिविधियों, खान-पान और संस्कृति से लेकर विजिटर्स के लिए आकर्षक ऑप्शन्स है। साथ ही इस क्रूज के जरिए आपको गंगा नदी की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल के मुताबिक सिंगल ऑक्यूपेंसी की कीमत 45,938 रुपए, डबल ऑक्यूपेंसी की कीमत 26,250 रुपए और बच्चे (5 से 12 साल) के लिए 39,375 रुपए होगी। क्रूज पैकेज की लागत में रहना, खाना, पूरे क्रूज में भारतीय ब्रांड का मिनरल वाटर, ऑनबोर्ड इंग्लिश स्पीकिंग गाइड, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार दर्शनीय स्थल, सभी प्रवेश शुल्क, स्टिल कैमरा शुल्क और स्थानीय सहायता और 5 फीसदी जीएसटी शामिल है।

इस क्रूज की बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाना होगा, जहां से आपको बुकिंग करानी होगी।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article