यूटिलिटी

IRCTC SuperAPP: टिकट बुकिंग से लेकर पार्सल बुकिंग तक, एक ऐप पर मिलेगी हर एक सर्विस

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 27, 2024, 11:08 AM IST

IRCTC SuperApp: IRCTC का सुपरऐप यात्रियों की सभी रेलवे जरूरतों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन होगा। रेलवे इस सुपर ऐप को इसी साल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुकिंग से लेकर टूर पैकेज बुकिंग, कैब बुकिंग, फ्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग से लेकर खाने का ऑर्डर तक इस ऐप के जरिए होगा।

Image

IRCTC SuperApp

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सुपर ऐप रेलवे के 100 दिन के एक्शन प्लान में शामिल।
  • ग्राहकों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन होगा सुपर ऐप।
  • टिकट बुकिंग से लेकर पार्सल शिपमेंट बुकिंग तक की सर्विस।

IRCTC SuperApp: इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) अपने मोबाइल ऐप का नया अवतार IRCTC सुपरऐप लॉन्च करने जा रही है। इस ऐप के जरिए टिकट बुकिंग से लेकर पार्सल शिपमेंट बुकिंग तक की सभी सर्विस एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, IRCTC का सुपर ऐप रेलवे के 100 दिन के एक्शन प्लान में शामिल है। लेकिन, इसमें कोई तकनीकी खामी नहीं होनी चाहिए और ऐप हर मायने में सफल होना चाहिए।

इस साल लॉन्च करने की तैयारी

ऐप को लॉन्च करने की संभावित तिथि को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं है। हालांकि, कहा जा रहा है कि रेलवे इस सुपर ऐप को इसी साल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यात्री सुविधा के लिहाज से रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुकिंग से लेकर टूर पैकेज बुकिंग, कैब बुकिंग, फ्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग से लेकर खाने का ऑर्डर तक, अब सब कुछ एक ऐप के जरिए संभव होगा। बल्क आइटम बुकिंग से लेकर पार्सल बुकिंग, माल ढुलाई ट्रैकिंग से लेकर आसान पेमेंट तक, सब कुछ नए सुपर ऐप से संभव होगा।

IRCTC सुपरऐप: आपकी सभी रेलवे जरूरतों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन

सुपरऐप यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई ग्राहकों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन होगा। ऐप ओपन करने पर दो विकल्प दिए जाएंगे- पैसेंजर और माल ढुलाई। पैसेंजर को रिजर्व टिकट बुकिंग, अनरिजर्व टिकट बुकिंग, टूर पैकेज बुकिंग, धार्मिक ट्रेन बुकिंग, फ्लाइट बुकिंग, कैब और होटल बुकिंग जैसी सर्विस मिलेगी।

माल ढुलाई के लिए सुपरऐप

कोई भी अपनी जरूरत के हिसाब से माल ढुलाई के लिए सुपरऐप का इस्तेमाल बल्क आइटम बुकिंग, पार्सल बुकिंग, देश भर में किसी भी तरह के माल ढुलाई के लिए रिजस्टरिंग और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा सकता है। माल ढुलाई के लिए पेमेंट किया जा सकता है और सभी डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया केवल सुपरऐप के माध्यम से की जा सकती है। सुपरऐप ग्राहक बेस का विस्तार करेगा। ऑनलाइन आरक्षित टिकट बुकिंग को मौजूदा 80 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी से अधिक करेगा।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article