यूटिलिटी

One India-One Ticket: एक साथ खरीद सकेंगे मेट्रो और ट्रेन टिकट, IRCTC, DMRC और CRIS ने मिलाया हाथ

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 11, 2024, 11:19 AM IST

One India-One Ticket: मेट्रो टिकट 120 दिन पहले तक बुक किए जा सकते हैं, जो भारतीय रेलवे की अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) के साथ सिंक्रोनाइज किए जाएंगे। DMRC क्यूआर कोड आधारित टिकट का बीटा वर्जन लॉन्च हो चुका है। इसका फुल वर्जन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

Image

IRCTC DMRC CRIS collaborate

Photo : iStock

One India-One Ticket: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC), दिल्ली मेट्रो निगम (DMRC) और रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) ने 'एक भारत - एक टिकट' पहल को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाया है। इससे दिल्ली एनसीआर में मेन लाइन रेलवे और मेट्रो यात्रियों के लिए यात्रा का अनुभव बेहतर होगा। दिल्ली मेट्रो रेल क्यूआर कोड-आधारित टिकट अब IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर बुक किए जा सकेंगे, जिसका फुल वर्जन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

बीटा वर्जन लॉन्च

मेट्रो टिकट 120 दिन पहले तक बुक किए जा सकते हैं, जो भारतीय रेलवे की अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) के साथ सिंक्रोनाइज किए जाएंगे, जिस यात्री 120 दिन पहले तक मेट्रो टिकट बुक कर सकेंगे। DMRC क्यूआर कोड आधारित टिकट का बीटा वर्जन लॉन्च हो चुका है, जिससे मुख्य लाइन के रेल यात्री आईआरसीटीसी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन के एंड्रॉइड वर्जन पर डीएमआरसी क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकेंगे।

कब लॉन्च होगा फुल वर्जन

इस अवसर पर IRCTC के CMD संजय कुमार जैन और DMRC के MD विकास कुमार ने कहा कि बीटा वर्जन की सफलता के बाद, IRCTC-DMRC QR कोड टिकट का रेगुलर वर्जन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल दिल्ली मेट्रो के लिए सिंगल-यात्रा टिकट केवल यात्रा के दिन ही बुक किए जा सकते हैं, जिनकी वैधता उसी दिन तक होती है।

यह ज्वाइंट पहल रेलवे यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाएगी, क्योंकि इससे उन्हें रेल टिकट कन्फर्मेशन पेज पर दिल्ली मेट्रो टिकट बुक करने की अनुमति मिलेगी, जो दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में आने वाले सोर्स या डेस्टिनेशन स्टेशन के साथ मिलकर होगा। यात्री बाद में बुकिंग हिस्ट्री पेज के जरिए दिल्ली मेट्रो टिकट भी बुक कर सकते हैं।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article