Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) सरकार के समर्थन वाली एक स्मॉल सेविंग्स स्कीम है जो बेटियों के बेहतर भविष्य को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई थी। SSY के तहत आप 10 साल से कम उम्र की बिटिया के लिए संबंधित बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जाकर अकाउंट खुलवा सकते हैं। SSY योजना की मैच्योरिटी की समय सीमा 21 साल होती है या फिर 18 साल के बाद बेटी की शादी होने पर ही आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। SSY आपको किसी सेविंग्स बैंक अकाउंट से ज्यादा इंटरेस्ट रेट प्रदान करने के साथ-साथ टैक्स की छूट भी देती है। आइये जानते हैं आप इस योजना में इन्वेस्ट कर अपनी बेटी को एक उज्जवल का भविष्य कैसे प्रदान कर सकते हैं।
यूटिलिटी
SSY: इस योजना में इन्वेस्ट कर बेटी से करें उज्जवल भविष्य का वादा, 8% से ज्यादा मिलता है ब्याज
- Authored by: Pawan Mishra
- Updated Mar 14, 2024, 02:27 AM IST
