यूटिलिटी

LIC New Jeevan Shanti: एक बार करें 10 लाख इन्वेस्ट, आजीवन हर महीने मिलेगी 9500 रुपए पेंशन

रिटायरमेंट को सुखद बनाने के लिए सही प्लानिंग बहुत ही ज्यादा जरूरी है। भारतीय जीवन बिमा निगम (LIC) अन्य इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस के साथ बहुत से रेग्युलर इनकम प्लान भी ऑफर करती है। आज हम आपको ऐसे ही एक प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। LIC के नए जीवन शांति प्लान में इन्वेस्ट करके आप आजीवन मासिक कमाई कर सकते हैं।

Image

एक बार करें 10 लाख इन्वेस्ट, पूरी जिंदगी हर महीने मिलेगी 9500 रुपए पेंशन

Photo : iStock

LIC New Jeevan Shanti Plan: रिटायरमेंट को सुखद बनाने के लिए इसे सही तरीके से प्लान करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। इन्वेस्टमेंट के अन्य विकल्पों के साथ-साथ कंपनी काफी आकर्षक पेंशन प्लान भी ऑफर करती है। लेकिन ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि LIC सिर्फ बीमा संबंधित योजनाओं के लिए ही है। आज हम आपको LIC के नए जीवन शांति प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एक सिंगल प्रीमियम एन्युटी पेंशन प्लान है। आसान भाषा में कहें तो आप इस प्लान में एक बार पैसे इन्वेस्ट कर आजीवन पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि इस योजना में आपको क्या फायदा मिलता है।

इन फायदों से रहेगी जीवन में शांति

LIC का यह प्लान आपको रेग्युलर पेंशन के साथ-साथ डेथ बेनिफिट भी देता है। पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान करने के बाद अगर पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को बोनस दिया जाता है। इस तरह अपनी रिटायरमेंट को सुरक्षित करने के साथ ही आप अपने चाहने वालों को एक सुरक्षित वित्तीय भविष्य भी प्रदान करते हैं। प्लान में आपको सिंगल लाइफ के साथ-साथ जॉइंट लाइफ के लिए इन्वेस्ट करने का ऑप्शन भी मिलता है।

एक बार 10 लाख पूरी जिंदगी आराम

अगर आप LIC के नए जीवन शांति प्लान में एक बार 10 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो आपको पूरी जिंदगी हर महीने 9,560 रुपये की पेंशन मिलती है। इस योजना में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप मात्र 1.5 लाख रुपये से भी कर सकते हैं। इस योजना में इन्वेस्ट करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इस योजना में आप जितना चाहें उतना इन्वेस्ट कर सकते हैं। ध्यान रहे इस योजना में इन्वेस्टमेंट के लिए आपकी उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए और केवल 80 साल की उम्र तक ही आप इस योजना में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आप मासिक, तिमाही, छमाही या फिर सालाना विकल्पों में से किसी एक का चयन कर एन्युटी प्राप्त कर सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article