Indian Railways IRCTC Retiring Room Service: भारतीय रेलवे के लिए टिकटिंग, केटरिंग और टूरिज्म सेवाएं मुहैया कराने वाला इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) रेलवे स्टेशंस पर रिटायरिंग रूम्स की सर्विस देता है। अपनी ट्रेन्स लेट होने की स्थिति में आप इन रूम में जाकर आराम कर सकते हैं। खास बात यह है कि ये रिटायरिंग रूम्स बढ़िया सहूलियतों से लैस होते हैं और इनमें थ्री स्टार होटल सरीखी व्यवस्थाएं तक रहती हैं। 20 रुपए से 40 रुपए के बीच ये रिटायरिंग रूम्स मिल जाते हैं। आइए, जानते हैं इन कमरों से जुड़ी कुछ जरूरी बातें:
Retiring Room Booking Duration
आप रिटायरिंग रूम को न्यूनतम एक घंटे से लेकर अधिकतम 48 घंटे तक के लिए बुक कर सकते हैं। हालांकि, कुछ स्टेशंस पर घंटों के हिसाब से बुकिंग की सुविधा भी मिलती है, जबकि इनकी बुकिंग कैंसल करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग हिस्ट्री में माई अकाउंट ऑप्शन को चुनकर बुकिंग कैंसल करनी होती है।...तो इस तरह अलॉट किया जाता है रूम
एक यात्री को सिंगल बेड रूम या फिर डबल बेड रूम या डॉरमेट्री में एक बेड, दो मुसाफिरों को डबल बेड वाला एक कमरा या डॉरमेट्री में दो बेड्स आवंटित किए जा सकते हैं।
Retiring Room Service Charge
