यूटिलिटी

फेस्टिव सीजन में घर बैठे चमकाएं पुरानी ज्वैलरी, साबुन से टूथपेस्ट तक आएगा काम, ये हैं घरेलू नुस्खे

How To Clean Jewellery At Home: अपने सोने के आभूषणों को एक बड़े कटोरे में रखें और उसके ऊपर धीरे से उबलता पानी डालें। ध्यान रहे कि ज्वैलरी पूरी तरह से पानी में डूबी हुई हो। ऐसा करने से तेल, गंदगी और जमे हुए मैल को हटाने में मदद मिलेगी।

Image

घर पर आभूषण कैसे साफ करें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • घर पर ही कर सकते हैं ज्वैलरी को साफ
  • टूथपेस्ट से चमक जाएगी ज्वैलरी
  • गरम पानी भी आएगा काम

How To Clean Jewellery At Home: सोने के आभूषण (Gold Jewellery) लंबे समय तक चलते हैं, लेकिन टूट-फूट या रखे-रखे ये अपनी चमक खो देते हैं। इसलिए उन्हें रेगुलर समय पर साफ करना जरूरी है। किसी ज्वैलरी शॉप पर जाकर ज्वैलरी को क्लीन कराने में पैसे लगेंगे। मगर ये काम आप घर बैठे ही कर सकती हैं। यहां हम आपको ऐसे तरीके बताएंगे, जिनमें आप साबुन से लेकर टूथपेस्ट तक से अपने गहने चमका सकेंगी।

साबुन और पानी

एक कटोरे में साफ पानी लें और उसमें थोड़ा सा लिक्विड साबुन मिलाएं। इसे हल्के से हिलाएं और अपने सोने के आभूषणों को इसमें भीगने दें। 15 मिनट बाद आभूषणों को साफ करने के लिए मुलायम ब्रिसल वाले ब्रश या टूथब्रश का उपयोग करें। सफाई में सावधानी बरतें और ज्वैलरी को पूरी तरह से सुखाने के लिए एक मुलायम कपड़े का उपयोग करें। सूखने के बाद इसकी चमक लौट आएगी।

उबला पानी

अपने सोने के आभूषणों को एक बड़े कटोरे में रखें और उसके ऊपर धीरे से उबलता पानी डालें। ध्यान रहे कि ज्वैलरी पूरी तरह से पानी में डूबी हुई हो। ऐसा करने से तेल, गंदगी और जमे हुए मैल को हटाने में मदद मिलेगी। आभूषण को गर्म पानी में तब तक के लिए छोड़ दें जब तक वह कमरे के तापमान तक ठंडा न हो जाए। फिर मुलायम ब्रश या सूती कपड़े से धीरे-धीरे उसे रगड़ें।

टूथपेस्ट आएगा काम

एक मुलायम टूथब्रश और टूथपेस्ट लें और आभूषण को धीरे-धीरे रगड़कर गंदगी और धूल हटा दें। आप ब्रश की जगह एक मुलायम कपड़े का उपयोग भी कर सकती हैं और तेल और गंदगी को हटा सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपको ज्वैलरी ज्यादा सख्ती से नहीं रगड़नी, वरना वो खराब हो जाएगी। वहीं रत्न जड़े हुए सोने के आभूषणों को अधिक केयर की आवश्यकता होती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article