यूटिलिटी

IDBI Bank FD: इस बैंक की स्पेशल FD पर मिल रहा बंपर ब्याज, जानें- कितने दिनों के लिए करना होगा निवेश

IDBI Bank FD: बैंक ने 300 दिन, 375 दिन और 444 दिनों की स्पेशल एफडी की डेडलाइन को 31 मार्च, 2024 से बढ़ाकर 30 जून, 2024 कर दिया है। ​​बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि की एफडी पर 3 फीसदी से 7 फीसदी के बीच ब्याज दर ऑफर कर रहा है।।

Image

IDBI FD Rates

Photo : BCCL

IDBI Bank FD: आईडीबीआई बैंक ने अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम उत्सव एफडी में निवेश की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। बैंक ने 300 दिन, 375 दिन और 444 दिनों की स्पेशल एफडी की डेडलाइन को 31 मार्च, 2024 से बढ़ाकर 30 जून, 2024 कर दिया है। बैंक 300 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश पर सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी की दर ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, बैंक रेगुलर, एनआरई और एनआरओ ग्राहकों को 300 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी योजना के तहत 7.05 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

उत्सव एफडी 375 दिन उत्सव एफडी 444 दिन

बैंक 375 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की रकम पर सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक रेगलुर, एनआरई और एनआरओ ग्राहकों को 375 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी स्कीम के तहत 7.10 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक इस स्कीम में समय से पहले निकासी की अनुमति देता है। बैंक सामान्य, एनआरई और एनआरओ ग्राहकों को 7.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी दर से बैंक ब्याज ऑफर कर रहा है।

फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें

बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि की एफडी पर 3 फीसदी से 7 फीसदी के बीच ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। नई दरें एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम अमृत कलश योजना की डेडलाइन 31 मार्च, 2024 से बढ़ाकर 30 सितंबर, 2024 कर दी है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, 400 दिनों (अमृत कलश) की स्पेशल अवधि योजना में निवेश पर आम नागरिकों को 7.10 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी की दर से ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article