ICICI vs HDFC FD Rates: देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने एक जुलाई से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया था। नई ब्याज दरें करोड़ रुपये तक की डिपॉजिट पर लागू हैं। बैंक 15 महीने से अधिक अवधि की एफडी पर 7.20 फीसदी की दर से उच्चतम ब्याज ऑफर कर रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने बल्क डिपॉजिट लिमिट को 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये कर दिया था। इससे जमाकर्ताओं के लिए हाई एफडी लिमिट की अनुमति मिल गई।
सबसे अधिक ब्याज दर
आईसीआईसीआई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 15 महीने से 18 महीने से कम अवधि की एफडी के लिए तीन करोड़ रुपये तक के निवेश पर 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 18 महीने से 2 साल की अवधि पर 7.70 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
एचडीएफसी बैंक एफडी दर
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने 12 जून 2024 से अपनी एफडी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश का सबसे बड़ा निजी बैंक आम जमाकर्ताओं के लिए 18 महीने से 21 महीने से कम अवधि के लिए जमा की गई राशि पर 7.25 फीसदी की दर से रिटर्न देता है। इसी अवधि के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। अपने सामान्य ग्राहकों के लिए एचडीएफसी बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि की डिपॉजिट पर 3 फीसदी से 7.25 फीसदी तक की ब्याज दरें प्रदान करता है।
शॉर्ट टर्म डिपॉजिट
7 से 29 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 30 से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर बैंक 3.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 46 दिनों से लेकर छह महीने से कम समय के बीच मैच्योर होने वाली जमाराशियों पर 4.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
