ICICI Bank FD Rates: देश के सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाने की होड़ देखने को मिल रही है। इस होड़ में आईसीआईसीआई बैंक भी शामिल हो गया है। प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने ब्याज दर में बदलाव किया है। आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार, आम नागरिक 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम अवधि की एफडी पर 7.20 फीसदी तक का हाई इंटरेस्ट रेट हासिल कर सकते हैं।
15 महीने की एफडी
सीनियर सिटीजन के लिए आईसीआईसीआई बैंक की एफडी दरें आईसीआईसीआई बैंक 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम अवधि की एफडी पर लागू दरों के अलावा 0.50 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज देता है। इस स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट बैंक बुजुर्गों को 0.55 फीसदी अतिरिक्त ब्याज देता है। इस अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आईसीआईसीआई बैंक की एफडी दर 7.75 प्रतिशत होगी।
एक साल की एफडी
आईसीआईसीआई बैंक के खाताधारकों को एक साल की एफडी पर 6.70 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इसके लिए उन्हें 1 साल से 389 दिनों की अवधि के लिए डिपॉजिट खोलना होगा। जबकि, एक साल से कम अवधि पर बैंक 6 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।
टैक्स सेविंग एफडी
पांच साल की टैक्स सेविंग एफडी पर खाताधारक 7.00 फीसदी की दर से ब्याज हासिल कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। पांच साल की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सेक्शन 80C के तहत 1.50 लाख रुपये तक का इनकम टैक्स डिडक्शन का लाभ मिलेगा।
10 साल की एफडी पर ब्याज
10 साल की एफडी पर आईसीआईसीआई बैंक 6.90 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि, बुजुर्गों को इसी अवधि की एफडी पर 7.40 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक जमाकर्ताओं को 7-14 दिनों की न्यूनतम अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट खोलने की अनुमति देता है। सामान्य नागरिकों को इस एफडी पर तीन प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। जबकि, वरिष्ठ नागरिकों को इस अवधि की एफडी पर 3.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
