IMD Heat Index : इस समय उत्तर भारत में मौसम का मिजाज काफी सुहाना है। दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाकों में अप्रैल के बाद मई के शुरुआती दिनों में भी बारिश देखने मिल रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक नई शुरुआत की है। आईएमडी ने हीट इंडेक्स की शुरुआत की है। हीट इंडेक्स की मदद से आप रियल टाइम में मौसम की जानकारी ले सकेंगे।
एक्सपेरिमेंट के तौर पर हुई शुरुआत
आईएमडी ने एयर टेम्प्रेचर और रिलेटिव ह्यूमिडिटी को ध्यान में रखते हुए एक्सपेरिमेंट के तौर पर देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए हीट इंडेक्स जारी करना शुरू किया है। ये इंडेक्स दिन के न्यूनतम और अधिकतम तापमान की जानकारी देगा। साथ ही इससे अलग-अलग इलाकों के तापमान की भी जानकारी मिलेगी।
मैप से पता चलेगा तापमान
नया हीट इंडेक्स एक मैप है, जो कि कई अलग-अलग रंगों में है। इनमें हरे रंग का मतलब होगा कि उस इलाके (जो हरे रंग में है) का तापमान 35 डिग्री से कम है। वहीं लाल रंग वाले इलाके का तापमान 55 डिग्री तक हो सकता है। मैप के रंग से ही आप किसी इलाके का तापमान और वहां की ह्यूमिडिटी चेक कर सकेंगे।
आईएमडी के महानिदेशक के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे के तापमान और ह्यूमिडिटी का डेटा इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि तापमान अधिकतम होता है। इससे आप बारिश का अनुमान लगा सकेंगे।
इंडेक्स में है अभी एक कमी
हालाँकि इस हीट इंडेक्स में एक कमी है। दरअसल इसे भारतीय परिस्थितियों के लिए अभी तक वैलिडेटेड नहीं किया गया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन के मुताबिक भारतीय शहरों के लिए वैलिडेटेड करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ काम करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर भारत में, 40 डिग्री सेल्सियस तापमान और 20 प्रतिशत रिलेटिव ह्यूमिडिटी ठीक हो सकती है, लेकिन अमेरिका में रहने वाला इसे बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।
वेदर बुलेटिन में हीट इंडेक्स होगा जारी
रविचंद्रन के अनुसार एहतियाती उपायों के लिए इस तरह के डेटा को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए इंडेक्स जारी किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे देश के लिए डेली वेदर बुलेटिन में हीट इंडेक्स को जारी किया जाएगा।
