यूटिलिटी

IRCTC अकाउंट को Aadhaar Card से कैसे वेरिफाई करें? यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रॉसेस

अगर आप ट्रेन में सफर करने के लिए तत्काल ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं तो आपका IRCTC अकाउंट Aadhaar Card से वेरिफाई होना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से वेरिफाई कर सकते हैं।

Image

आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से वेरिफाई कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

IRCTC-E-Aadhaar Verification: भारत में ट्रेन यात्रा का एक सरल और सस्ता साधन है। लंबी दूरी तय करने के लिए अधिकांश लोग ट्रेन से ही सफर करते हैं। देशभर में हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे वे हाल ही में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। यात्रियों को आसानी से तत्काल बुकिंग के दौरान टिकट मिल सके इसके लिए रेलवे ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

रेलवे ने ऑनलाइन टिकट धांधली को खत्म करने के लिए तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब ई-आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। अगर आप कहीं जाने के लिए तत्काल टिकट बुक कराते हैं तो आपका IRCTC अकाउंट आपके आधार कार्ड से वेरिफाई होना जरूरी है। इतना ही नहीं अब तत्काल बुकिंग के दौरान आधार बेस्ड OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी हो गया है।

भारती रेलवे के टिकट बुकिंग से जुड़े नए नियम 15 जुलाई से लागू हो चुके हैं। आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन सभी तरह के मोड्स के लिए अनिवार्य है चाहे आप ऑनलाइन टिकट बुकिंग करें, काउंटर से टिकट ले या फिर एजेंट से टिकट लें। ऐसे में अगर आप अपने IRCTC अकाउंट से टिकट बुक रहे हैं तो आपका आधार नंबर मोबाइल नंबर से जुड़ा होना चाहिए और साथ ही आपका वह नंबर एक्टिवेट भी होना चाहिए। अगर आपने अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से वेरिफाई नहीं किया है तो आप तत्काल टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे।

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें वेरिफाई

  • आधार वेरिफिकेशन के लिए सबसे पहले आपको IRCTC की वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर विजिट करना होगा।
  • अब आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा डालकर अकाउंट पर लॉन-इन करना होगा।
  • नेक्स्ट स्टेप में आपको ऊपर की तरफ दिख रहे 'My Account' टैब में जाकर 'Authenticate User' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। इसमें आपको 12 अंकों का आधार नंबर डालकर OTP पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीटी सेंड किया जाएगा। इस OTP को फिल करके वेरिफाई करने के बाद आपका अकाउंट सक्सेसफुली वेरिफाइड हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Google Gemini से मन मुताबिक नहीं बन पा रही है इमेज, Nano Banana Image का सही प्रॉम्प्ट लिखने का ये है तरीका
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article