यूटिलिटी

असली और नकली आधार में कैसे करें फर्क? जान लें ये जबरस्त ट्रिक

Aadhaar Verification: जब आधार का वेरिफिकेशन करेंगे, तो सही गलत का पता चल जाएगा। UIDAI की वेबसाइट पर फर्जी आधार का डेटा उपलब्ध नहीं होता। आधार को वेरिफाई करने के लिए आपको सबसे पहले m-Aadhaar एप डाउनलोड करना होगा। मौजूदा समय में आधार हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज है

Image

Aadhar Card, Aadhaar Card Verification, Aadhaar Verify, आधार वेरिफाई,

Photo : iStock

पिछले साल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने फर्जी पाए जाने के बाद लगभग 6 लाख आधार कार्ड (Aadhaar Card) रद्द कर दिए थे। आज के समय में आधार हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ उठाना मुश्किल है। लोग अलग-अलग जगहों पर अपनी पहचान स्थापित करने के लिए भी लोग आधार का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हर 12 अंकों वाला आधार सही आधार नहीं होता है। इसलिए फर्जी और असली में पहचान करना जरूरी है। इसलिए आधार को वेरिफाई करना जरूरी है।

आधार को ऑनलाइन कर सकते हैं वेरिफाई

जब आधार का वेरिफिकेशन करेंगे, तो सही गलत का पता चल जाएगा। UIDAI की वेबसाइट पर फर्जी आधार का डेटा उपलब्ध नहीं होता है। इसलिए फर्जी आधार को आप तुरंत पकड़ लेंगे। आप आसानी से ऑनलाइन आधार को वेरिफाई कर सकते हैं। UIDAI ने वेरिफाई करने की सर्विस उपलब्ध कराई है। आइए स्टेप बाय स्टेप समझ लेते हैं। बता दें कि देश के किसी भी नागरिक को उसके पूरे जीवनकाल में सिर्फ एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है। UIDAI सभी को आधार जारी करता है।

ऐसे करें वेरिफाई

आधार को वेरिफाई करने के लिए आपको सबसे पहले m-Aadhaar एप डाउनलोड करना होगा। इस एप के जरिए आप आधार को वेरिफाई कर पाएंगे। आधार में क्विक रेस्पॉन्स (QR) कोड होता है। इसे स्कैन कर आप आधार को वेरिफाई कर सकते हैं। एप में आपको आधार वेरिफिकेशन के लिए दो ऑप्शन आपको मिलेंते हैं। पहले ऑप्शन में आप आधार नंबर से वेरिफाई कर सकते हैं। दूसरे ऑप्शन में 'QR कोड स्कैनर' से आधार कार्ड पर दिए QR कोड को स्कैन कर आधार को वेरिफाई कर सकते हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article