यूटिलिटी

बिना टिकट भी कर सकते हैं ट्रेन में सफर, बस पूरी करनी होगी ये शर्त; जानिए रेलवे के 'खास नियम'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:06 PM IST

भारत में अभी भी लोग सबसे ज्यादा ट्रेनों से सफर करते हैं। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी टिकट के लिए होती है। कभी घंटों लाइन में लगना पड़ता था तो आज तकनीक के युग में इंटरनेट ने इसे कुछ आसान बना दिया है, लेकिन टिकट के लिए परेशानी आज भी बनी ही रहती है।

Image

बिना टिकट कर सकते हैं ट्रेन में सफर!

देश में त्योहारी सीजन के समय ट्रेन में सफर करना आसान नहीं होता है। टिकट के लिए मारा-मारी रहती है। किसी-किसी ट्रेन में वेटिंग पांच सौ से भी ऊपर तक चली जाती है। तत्काल टिकट पलक झपकते ही वेटिंग में चली जाती है और लोग टिकट के इंतजार में बैठे रह जाते हैं, लेकिन आज हम आपको रेलवे की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे जिससे आप बिना टिकट के भी यात्रा कर सकते हैं। बस उसके लिए एक शर्त को पूरा करना पड़ेगा।

दरअसल जब चार्ट तैयार हो जाता और ट्रेन खुल जाती है तो कई बार ऐसा होता है कि कुछ पैसेंजर की ट्रेन छुट जाती है या फिर वो किसी कारणवश यात्रा कैंसिल कर देते हैं, अब उनकी सीट इस तरह से खाली ही रह जाती है, ऐसे में टीटी के पास अधिकार होता है कि वो इन सीटों को किसी और के लिए निर्धारित कर दे। अब अगर आपके पास टिकट नहीं है तो सीधे प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं।

आप टीटी से या तो ट्रेन से चढ़ने से पहले मिल सकते हैं या फिर ट्रेन में चढ़ने के बाद। ट्रेन के खुलने से पहले टीटी प्लेटफॉर्म पर ही रहते हैं। आप उनसे संपर्क करके गंतव्य स्थान तक का टिकट ले सकते हैं। टीटी के पास अगर उस समय सीट हुई तो वो आपको उसी समय दे देंगे या फिर ट्रेन खुलने के बाद, जब उन्हें खाली सीट का पता चलेगा, तब वो आपको सीट दे देंगे।

अगर आप बिना टीटी को बताए ट्रेन पर चढ़ते हैं और आपके पास टिकट नहीं है तो आप टीटी का आने का इंतजार करें। जब वो आएं तो फाइन देकर आप टिकट बनवा सकते हैं। इस हालत में भी आपको तभी सीट मिलेगी, जब कोई खाली होगी। कई बार प्रस्थान स्टेशन से सीट नहीं मिल पाती है, लेकिन आगे के स्टेशनों पर सीट के खाली होने के बाद टीटी आपको सीट दे सकते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article