How to Stop Impulsive Spending: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग, डिस्काउंट ऑफर्स और Buy Now जैसे विकल्पों ने Impulsive Spending यानी बिना सोचे-समझे खर्च करने की आदत को बढ़ा दिया है। कई बार हम जरूरत से ज्यादा चीजें खरीद लेते हैं, जिसका असर हमारे बजट और बचत दोनों पर पड़ता है। अगर आप भी इस आदत से परेशान हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर अपना पैसा बचा सकते हैं-
बजट बनाना
बिना सोचे-समझे खर्च करने की आदत को खत्म करने के लिए बजट बनाना और उसका पालन करना जरूरी है।जब आपको पहले से पता होगा कि महीने में कितना खर्च करना है, तो आप अनावश्यक खरीदारी से बच पाएंगे। अपनी आय को जरूरत, बचत और इच्छाओं के हिसाब से बांटें और उसी के अनुसार खर्च करें।
24 घंटे का नियम
अनावश्यक खर्चों से बचने के लिए 24 घंटे का नियम भी अपनाया जा सकता है। जब भी आपको कोई चीज खरीदने का मन करे, तुरंत खरीदने के बजाय कम से कम 24 घंटे रुकें। इस दौरान आप समझ पाएंगे कि वह चीज वास्तव में जरूरी है या सिर्फ कुछ क्षणों की इच्छा मात्र है।
Shopping List बनाना
बिना सोचे-समझे खर्च करने की आदत को खत्म करने के लिए आपको बाजार जाने से पहले खरीदारी की सूची (Shopping List) बना लेनी चाहिए। इससे आप केवल जरूरी चीजें ही खरीदेंगे और अतिरिक्त खर्च से बचेंगे। बिना लिस्ट के खरीदारी करने से अक्सर हम ज्यादा पैसा खर्च कर देते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स और नोटिफिकेशन
इसके अलावा, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स और नोटिफिकेशन को सीमित करना भी जरूरी है। बार-बार आने वाले ऑफर्स और सेल के मैसेज आपको बार-बार खरीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। इन नोटिफिकेशन को बंद करने से आपकी इच्छा कम होगी।
कैश का इस्तेमाल
अनावश्यक खर्चों से बचने के लिए कैश या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से खर्च करना आसान होता है, जिससे आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं। वहीं, जब आप कैश या अपने बैंक बैलेंस से खर्च करते हैं, तो आपको तुरंत महसूस होता है कि पैसा जा रहा है।
खर्चों को ट्रैक करना
इसके साथ ही, अपने खर्चों को ट्रैक करना भी जरूरी है। महीने के अंत में यह देखें कि आपने कहां-कहां पैसा खर्च किया। इससे आपको अपनी गलतियों का पता चलेगा और अगली बार आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे।
