यूटिलिटी

Stock Market: अपने डीमैट अकाउंट को ऐसे रखें सुरक्षित, वरना हो सकते हैं धोखाधड़ी का शिकार

Demat Account holders Alert: साइबर अपराधी लोगों को तरह-तरह के लुभावने ऑफर देकर अपनी जाल में फंसा रहे हैं और उन्हें वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए आपको हमेशा अपने डीमैट अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहिए। ट्रेडिंग खाते में लेनदेन के लिए किसी को भी नकद भुगतान नहीं किया जाना चाहिए।

Image

Demat account

Photo : iStock

Demat Account holders Alert: आज के समय में शेयर मार्केट में निवेश की तरफ बड़ी संख्या में लोगों का रुझान बढ़ा है। अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, तो आपको जालसाजों से सतर्क रहने की जरूरत है। साइबर अपराधी लोगों को तरह-तरह के लुभावने ऑफर देकर अपनी जाल में फंसा रहे हैं और उन्हें वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए आपको हमेशा अपने डीमैट अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने डीमैट अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं।

ध्यान से पढ़ें डिटेल्स

अगर आप किसी भी तरह के फ्रॉड का शिकार नहीं होना चाहते हैं, तो सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि डीमैट खाता खोलते समय सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें ध्यान से पढ़ें। डीमैट खाताधारकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सिस्टम द्वारा जेनरेट किए गए पासवर्ड को जल्द से जल्द बदल लें और एक नियमित अंतराल पर इसे चेंज करते रहें।

पोर्टफोलियो को रोजाना ट्रैक करें

लोगों को अपने पोर्टफोलियो को रोजाना ट्रैक करना चाहिए और किसी भी अनियमितता की सूचना जल्द से जल्द ब्रोकरेज फर्म को देनी चाहिए। बैंक डिटेल्स, कॉन्टैक्ट डिटेल्स सहित प्रोफाइल को अपडेट रखें। साथ ही अपने नॉमिनी को जोड़ना न भूलें। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डीमैट खातों और म्यूचुअल फंड फोलियो के लिए 'नामांकन की पसंद' जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2024 निर्धारित की है।

शेयर न करें ऐसी डिटेल्स

डीमैट खाताधारकों को कभी भी अपनी गोपनीय जानकारी, पासवर्ड, पिन या ओटीपी फोन या इंटरनेट पर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ट्रेडिंग खाते में लेनदेन के लिए किसी को भी नकद भुगतान नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए, कभी भी नकद भुगतान न करें या किसी अन्य खाते या किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत खाते में राशि ट्रांसफर न करें। ब्रोकर होने का दावा करने वाले लोगों द्वारा दी जाने वाली आकर्षक स्कीम्स के झांसे में न आएं। डीमैट खाताधारकों को बिना वेरिफाइड कॉल, मैसेज, ईमेल और व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप से सावधान रहना चाहिए।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article