यूटिलिटी

LPG की बढ़ती कीमतों के बीच रसोई का बजट कैसे बचाएं? जानिए 5 स्मार्ट कुकिंग विकल्प

ऐसे में कई लोग अब ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जिनसे गैस की खपत कम हो और जरूरत पड़ने पर खाना बनाने में परेशानी भी न हो। अच्छी बात यह है कि आज कई ऐसे कुकिंग विकल्प उपलब्ध हैं जो रसोई को अधिक लचीला और किफायती बना सकते हैं।

Image

LPG alternatives for home

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच देश में रसोई गैस (LPG) की धीरे-धीरे किल्लत हो रही है। एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में इजाफा और सप्लाई में हो रही देरी ने कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। ज्यादातर घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर ही मुख्य ईंधन है, लेकिन यदि केवल इसी पर निर्भर रहा जाए तो सिलेंडर खत्म होने या डिलीवरी में देरी होने पर मुश्किल खड़ी हो सकती है।

ऐसे में कई लोग अब ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जिनसे गैस की खपत कम हो और जरूरत पड़ने पर खाना बनाने में परेशानी भी न हो। अच्छी बात यह है कि आज कई ऐसे कुकिंग विकल्प उपलब्ध हैं जो रसोई को अधिक लचीला और किफायती बना सकते हैं।

LPG सप्लाई को लेकर क्यों बढ़ रही चिंता

वैश्विक ऊर्जा बाजार में बदलाव और बढ़ती कीमतों के कारण एलपीजी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर सिलेंडर रिफिल के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है। इसी वजह से कई परिवार और छोटे फूड बिजनेस अब बैकअप कुकिंग विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, ताकि गैस खत्म होने की स्थिति में भी रोजमर्रा का खाना बनाना जारी रह सके।

इंडक्शन कुकटॉप: तेज और सस्ता

Induction Cooktop एलपीजी स्टोव का सबसे लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है। यह बिजली से चलता है और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक के जरिए सीधे बर्तन को गर्म करता है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है। इंडक्शन पर खाना गैस की तुलना में जल्दी बन जाता है और इसमें ऑटोमैटिक शट-ऑफ, तापमान नियंत्रण और प्रीसेट कुकिंग मोड जैसे फीचर भी मिलते हैं। इसलिए इसे रोजमर्रा की कुकिंग के लिए एक अच्छा बैकअप माना जाता है।

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर: एक ही मशीन में कई काम

Electric Pressure Cooker भी आधुनिक रसोई में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसमें चावल, दाल, सब्जी, सूप और बिरयानी जैसे कई व्यंजन आसानी से बनाए जा सकते हैं। यह उपकरण प्रेशर कुकिंग, स्टीमिंग और स्लो कुकिंग जैसे कई काम एक ही मशीन में कर देता है। चूंकि यह ऑटोमैटिक तरीके से काम करता है, इसलिए समय की बचत होती है और गैस की खपत भी कम हो सकती है।

सोलर कुकर: बिना ईंधन के खाना पकाने का तरीका

Solar Cooker सूर्य की रोशनी से खाना पकाने पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। इसमें न बिजली की जरूरत होती है और न ही गैस की। धूप वाले इलाकों में यह चावल, सब्जी और धीमी आंच पर पकने वाले कई व्यंजन बनाने के लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि यह मौसम पर निर्भर करता है, लेकिन लंबे समय में यह बेहद किफायती और टिकाऊ विकल्प साबित हो सकता है।

बायोगैस सिस्टम: कचरे से बनेगा कुकिंग फ्यूल

Biogas भी एलपीजी का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे रसोई के जैविक कचरे, कृषि अपशिष्ट या पशुओं के गोबर से तैयार किया जाता है। जिन घरों में बगीचा या पशुधन होता है, वहां छोटा बायोगैस प्लांट लगाया जा सकता है। इससे एक तरफ कचरे का सही उपयोग होता है और दूसरी तरफ खाना बनाने के लिए सस्ता और स्थायी ईंधन मिल जाता है।

एयर फ्रायर और माइक्रोवेव: गैस की खपत कम करने में मददगार

Air Fryer और Microwave Oven पूरी तरह गैस का विकल्प तो नहीं हैं, लेकिन ये गैस की खपत कम करने में मदद कर सकते हैं। इनका उपयोग खाना गर्म करने, ग्रिलिंग, बेकिंग और जल्दी बनने वाले व्यंजन तैयार करने के लिए किया जा सकता है। खासतौर पर एयर फ्रायर कम तेल में खाना बनाने की सुविधा देता है, जिससे भोजन अधिक हेल्दी भी बनता है।

बैकअप कुकिंग विकल्प रखना क्यों जरूरी

केवल एक ही ईंधन पर निर्भर रहना कई बार परेशानी का कारण बन सकता है, खासकर जब कीमतें अचानक बढ़ जाएं या सप्लाई में देरी हो जाए। ऐसे में इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक कुकर या सोलर कुकर जैसे विकल्प घर में मौजूद हों तो कुकिंग बिना रुकावट जारी रह सकती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पांडेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article