Sahara Refund Portal: सहारा ग्रुप के करोड़ों निवेशकों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने सहारा समूह सहकारी समितियों के छोटे जमाकर्ताओं (5,00,000 तक निवेश वाले) के लिए रिफंड राशि की सीमा 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है। आवेदन करने वाले निवेशकों को अगले 10 दिनों में लगभग 1,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। यदि आपका भी पैसा फंसा हुआ है तो आप भी 50,000 रुपये रिफंड के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं। यहां हम आपको इसकी पूरी प्रोसेस बता रहे हैं।
ऐसे मिलेंगे 50,000 रुपये रिफंड
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि फिलहाल सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल पर 5,00,000 तक के दावे के लिए दोबारा आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इसके अलावा 5 लाख से ज्यादा राशि का निवेश करने वाले निवेशकों के लिए पुनः आवेदन करने के लिए अलग से तारीख की घोषणा की जाएगी। इन निवेशकों को भी अधिकतम 50,000 रुपये रिफंड मिलेगा।
ऐसे करें फिर से आवेदन
- सबसे पहले cooperation.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- यहां आपको होम पेज पर ही फिर से आवेदन के लिए पॉप अप विंडो दिखाई देगा। दी गई लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां से आपको Resubmission Login पर क्लिक करना है।
- यहां पर Claim Request Number (CRN) और कैप्चा भरकर वैलिडेट पर क्लिक करें।
- इसके बाद पोर्टल पर जाकर मांगी गई डिटेल फीड करनी होगी।
- उसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा। जिसे फीड करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
- इसके बाद दावा अनुरोध फॉर्म भरना होगा। मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- वैरिफाई करने से पहले सभी डिटेल चेक कर लें, क्योंकि रिफंड के लिए एक ही बार मौका मिलेगा।
- दावों को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें, जिस पर आपको अपनी लेटेस्ट फोटो लगानी होगी।
- अब आखिर में फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के बाद उसे पोर्टल पर दोबारा अपलोड करना होगा।

Sahara Refund Portal
