यूटिलिटी

Degree Verification के लिए ऑनलाइन दाखिल करें RTI, कैसे करें अप्लाई और कितनी लगेगी फीस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 07:12 PM IST

How To File RTI For Degree Verification: अगर वेबसाइट को और कोई जानकारी आपसे चाहिए होगी तो उनके वकील आपसे फोन या ईमेल पर संपर्क करेंगे। तो ये है डिग्री वैरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया है।

Image

डिग्री वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन दाखिल करें आरटीआई।

Photo : iStock

How To File RTI For Degree Verification: सूचना का अधिकार अधिनियम (Right To Information Act) छात्रों के लिए काफी उपयोगी है। भारत (India) में बड़ी संख्या में नकली विश्वविद्यालयों (Fake Universities) द्वारा हर साल बड़ी संख्या में छात्रों को धोखा दिया जाता है, जिससे छात्रों के मन में उनके प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता को लेकर संदेह पैदा करती है। हालांकि छात्रों को इस बात की जानकारी नहीं है कि वे आरटीआई आवेदन दाखिल करके डिग्री वेरीफाई कर सकते हैं।

आरटीआई फाइल करने के लिए बहुत सारे प्राइवेट संगठन हैं, जो छात्रों के लिए इस समस्या का समाधान कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आप डिग्री वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन आरटीआई कैसे फाइल कर सकते हैं।

डिग्री वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन दाखिल करें RTI

डिग्री वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन आरटीआई फाइल करना एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है, जिसमें मुश्किल से 5 मिनट लगते हैं। आरटीआई से छात्रों को सही जानकारी मिलती है। हजारों छात्र पहले ही आरटीआई दाखिल करने के लिए इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। कोई भी भारतीय नागरिक आरटीआई के तहत सूचना मांगने का पात्र है।

हालांकि कई ऐसी वेबसाइट्स हैं, जिनसे आप डिग्री वेरीफाई करा सकते हैं, लेकिन वह इसके लिए चार्ज लेते हैं। बस वेबसाइट पर आपको केवल कोर्स का नाम, विश्वविद्यालय, रोल नंबर और साल जैसी डिटेल भरनी होगी। फिर बाद में आप सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन भुगतान पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही आपका आवेदन पूरा हो जाता है। अगर वेबसाइट को और कोई जानकारी आपसे चाहिए होगी तो उनके वकील आपसे फोन या ईमेल पर संपर्क करेंगे। तो ये है डिग्री वैरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article