यूटिलिटी

PM Kisan 17th Installment: ​​अब किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, कैसे चेक करें पीएम किसान का बैलेंस

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 10, 2024, 12:39 PM IST

PM Kisan 17th Installment: ​​यह पीएम किसान की 17वीं किस्त है और इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। किसान आसानी से घर बैठे चेक कर सकते हैं कि उनके खाते में पीएम किसान का पैसा आया है या नहीं। आइए जान लेते हैं प्रोसेस।

Image

PM Kisan 17th Installment

Photo : iStock

PM Kisan 17th Installment: आखिरकार किसानों का इंतजार खत्म हुआ। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के अगले ही दिन पीएम मोदी ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि की 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर करने संबंधित फाइल पर साइन कर दिया है। अब किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि आएगी।

यह पीएम किसान की 17वीं किस्त है और इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। पीएम किसान की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। किसान आसानी से घर बैठे चेक कर सकते हैं कि उनके खाते में पीएम किसान का पैसा आया है या नहीं।

कैसे चेक करें खाते का स्टेटस (PM Kisan Balance Check)

पीएम किसान सम्मान निधि का बैलेंस स्टेटस जानने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद Farmers corner के नीचे Beneficiary Status पर क्लिक करें। अपना आधार कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट या मोबाईल नंबर और फिर कैप्चा का कोड डालें। आखिरी में Get Status पर क्लिक करें और आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

eKYC अनिवार्य

पीएम किसान स्कीम में रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएमकिसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से किसान संपर्क कर सकते हैं।

अगर नहीं आया पैसा तो कहां करें शिकायत

अगर किसी किसान के खाते में 16वीं किस्त की राशि नहीं पहुंची है, तो इस संबंध में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अगर पीएम किसान की किश्त का पैसा आपको नहीं मिलता है, तो आप pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। आप इस हेल्पलाइन नंबर 011-2430-0606 पर भी कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

पीएम किसान टोल फ्री नंबर : 18001155266 पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261 पीएम किसान लैंडलाइन नंबर: 011-23381092, 23382401 पीएम किसान की अन्य हेल्पलाइन : 0120-6025109

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article