यूटिलिटी

How to Activate UAN: बिना UAN एक्टिवेट किए नहीं देख पाएंगे PF खाते का बैलैंस, जानें कैसे करें एक्टिव

How to Activate UAN Online: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भविष्य निधि (PF) खाताधारकों को एक डिजिटल पासबुक जारी करता है। लेकिन पीएफ खाते के डिजिटल पासबुक के लिए UAN एक्टिवेट होना जरूरी है। आइए जानते हैं कि आप ऑनलाइन कैसे अपना UAN नंबर एक्टिवेट कर सकते हैं।

Image

epfo, Uan, Activate UAN,

Photo : iStock

How to Activate UAN: बिना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के आप अपने प्रोविडेंट फंड (PF) खाते का बैलैंस ऑनलाइन नहीं देख पाएंगे। पीएफ खाते से जुड़े हर एक काम को ऑनलाइन पूरा करने के लिए UAN नंबर सबसे जरूरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भविष्य निधि (PF) खाताधारकों को एक डिजिटल पासबुक जारी करता है। इसे आमतौर पर ईपीएफ पासबुक के रूप में जाना जाता है। इसमें आपको अपने खाते से जुड़ी सभी डिटेल्स मिलती हैं। लेकिन पीएफ खाते के डिजिटल पासबुक के लिए UAN एक्टिवेट होना जरूरी है।

ईपीएफ पासबुक में होती हैं सारी डिटेल्स

ईपीएफ पासबुक में पीएफ खाते से जुड़े कॉन्ट्रिब्यूशन, अर्जित ब्याज और निकासी जैसी आवश्यक जानकारियां मौजूद होती हैं। यह डिजिटल पासबुक पीएफ बैलेंस, नियोक्ता द्वारा किए गए योगदान और खाते पर ब्याज को ट्रैक करने के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर।

UAN नंबर एक्टिवेट कर आप PF से जुड़ी सभी सर्विस का इस्तेमाल ऑनलाइन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप ऑनलाइन कैसे अपना UAN नंबर एक्टिवेट कर सकते हैं।

कैसे एक्टिवेट करें अपना UAN

  • UAN को एक्टिवेट करने के लिए EPFO के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • सर्विस एक्शन में 'For Employees' चुनें।
  • सर्विस की सूची से 'Member UAN/Online Service'विकल्प पर क्लिक करें।
  • खुलने वाली नई विंडो में 'एक्टिवेट यूएएन' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर के साथ अपना यूएएन या सदस्य आईडी दर्ज करें।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए 'पिन प्राप्त करें' पर क्लिक करें।
  • ओटीपी दर्ज करें और 'Validate OTP and Activate UAN' पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड भेजा जाएगा, जिसका उपयोग लॉगिन के लिए किया जा सकता है।
  • अब आप अपने ईपीएफ पासबुक और अन्य सेवाओं का लाभ UAN की मदद से उठा पाएंगे।
TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article