कई बार LPG सिलेंडर की कीमत, डिलीवरी चार्ज या सर्विस को लेकर वेंडर और डिस्ट्रीब्यूटर अपनी मनमानी करने लगते हैं। कई जगहों पर होम डिलीवरी के नाम पर 20 से 50 रुपये तक वसूले जाते हैं। कुछ वेंडर तो सिलेंडर घर तक पहुंचाने से मना भी कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी।
अगर वेंडर या डिस्ट्रीब्यूटर किसी भी तरह की गलत वसूली, खराब व्यवहार या मनमानी करता है, तो आप उसकी शिकायत सीधे कंपनी को कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आपके पास Indane का गैस कनेक्शन है और आपको शिकायत करनी है, तो आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर या सीधे इस लिंक पर क्लिक करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं https://cx.indianoil.in/EPICIOCL/faces/GrievanceMainPage.jspx
लिंक खोलने पर आपको कई कैटेगरी मिलेंगी, जैसे नया कनेक्शन/DBC, सिलेंडर क्वालिटी, रिफिल सप्लाई, कैश एंड कैरी, खराब व्यवहार, मिसयूज, ओवरचार्जिंग, सर्विस, ऑनलाइन/वेबसाइट पेमेंट आदि। आप अपनी समस्या के अनुसार उचित कैटेगरी चुनकर शिकायत कर सकते हैं। यह पोर्टल आपकी शिकायत को संबंधित विभाग तक पहुंचाता है और उस पर कार्रवाई भी की जाती है।
ये भी पढ़ें: ATM सिर्फ कैश निकालने की मशीन नहीं! इन चीजों में आता है काम
शिकायत करते समय आपका LPG ID, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या कस्टमर आईडी देना जरूरी है। जानकारी सही होने पर ही आपकी शिकायत स्वीकार की जाएगी। शिकायत दर्ज करने के बाद आप वहीं दिए गए विकल्प से अपनी शिकायत की स्थिति (Status) भी ट्रैक कर सकते हैं, ताकि आपको पता चलता रहे कि आपकी समस्या पर क्या कार्रवाई की जा रही है।