आज के समय में एटीएम मशीन हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गई है। पहले कैश निकालने के लिए लोगों को बैंक में लंबी लाइनों में घंटों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन एटीएम ने यह झंझट खत्म कर दिया। आज चाहे डिजिटल पेमेंट का दौर हो, लेकिन कैश की जरूरत पड़ती ही है और एटीएम इसे आसान बनाते हैं। खास बात यह है कि एटीएम सिर्फ पैसे निकालने के काम नहीं आते, बल्कि इसके जरिए कई अन्य जरूरी काम भी किए जा सकते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
कई चीजों में काम आता है ATM
एटीएम के जरिए आप कैश निकासी के अलावा कई महत्वपूर्ण सेवाओं का फायदा ले सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप एक एटीएम कार्ड से दूसरे कार्ड में पैसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं। यह सुविधा खासकर तब उपयोगी होती है, जब इंटरनेट की स्पीड कम हो या नेट बैंकिंग काम न कर रही हो। एटीएम से करीब 40,000 रुपये तक आसानी से ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसके अलावा, एटीएम के जरिए एक बैंक से दूसरे बैंक के खाते में भी सीधे पैसे भेजे जा सकते हैं।
कुछ एटीएम में कैश जमा (Cash Deposit) करने की सुविधा भी मिलती है। हालांकि यह हर मशीन पर उपलब्ध नहीं होती, लेकिन कई बैंकों के डिपॉजिट एटीएम में आप नकद सीधे अपने खाते में जमा कर सकते हैं। यह सुविधा पाने के लिए आपको अपने बैंक के विशेष डिपॉजिट एटीएम को ढूंढना होगा।
बैलेंस भी चेक कर सकते हैं
कैश निकालने के बाद अकाउंट बैलेंस चेक करना भी एटीएम के जरिए बेहद आसान है। कई एटीएम मशीनें ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद स्क्रीन पर बैलेंस दिखाने का विकल्प देती हैं। जैसे एसबीआई एटीएम में कैश निकासी के तुरंत बाद “Balance Enquiry” का ऑप्शन आता है, जिसे चुनकर आप तुरंत अपने खाते में बचे पैसे जान सकते हैं।
कुल मिलाकर, एटीएम मशीनें सिर्फ कैश डिस्पेंसर नहीं रह गई हैं, बल्कि पैसे ट्रांसफर, कैश जमा और बैलेंस चेक जैसी सुविधाओं के साथ ये छोटे बैंक की तरह काम करती हैं। सही जानकारी होने पर आप कई काम बिना बैंक जाए ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं।
