यूटिलिटी

Bank FD Rates: एक से दो साल की FD पर कहां मिल रहा है सबसे अधिक ब्याज, चेक करें Axis से लेकर HDFC तक का इंटरेस्ट रेट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 7, 2024, 04:46 PM IST

Bank FD Rates: आमतौर पर एफडी में निवेश सबसे सुरक्षित माना जाता है।​​ कई बैंक हैं जो ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एफडी पर उच्च ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक अपनी दो एफडी पर 7.20 फीसदी की दर से की उच्चतम ब्याज ऑफर कर रहा है।

Image

Bank FD Rates

Photo : iStock

Bank FD Rates: स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच अगर आप गारंटीड रिटर्न के साथ सुरक्षित विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आमतौर पर एफडी में निवेश सबसे सुरक्षित माना जाता है। कई बैंक हैं जो ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एफडी पर उच्च ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बैंक अपने जमाकर्ताओं को 7.85 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।

एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक 17 महीने से 18 महीने की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.85 फीसदी की दर से उच्चतम ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सामान्य नागरिकों को समान अवधि पर 7.20 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक 2 साल 11 महीने और 35 महीने की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को बैंक 7.15 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 फीसदी की दर से ब्याज समान अवधि की एफडी पर मिलेगा।

आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक दो एफडी पर 7.20 फीसदी की दर से की उच्चतम ब्याज ऑफर कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार, सीनियर सिटीजन को इन अवधियों के लिए एफडी पर मौजूदा 50 BPS से 5 आधार अंकों की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी। 5 साल और उससे अधिक अवधि की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को मौजूदा 50 BPS से 10 BPS अतिरिक्त ब्याज दर की पेशकश की जाएगी। बाकी, सभी एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों को दी जाने वाली ब्याज दर पर 50 BPS की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article