यूटिलिटी

Alert: HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की ये सेवाएं इस दिन रहेंगी बंद

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 7, 2024, 02:09 PM IST

HDFC Bank: बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप पर उपलब्ध कई सेवाओं का इस्तेमाल ग्राहक नहीं कर सकेंगे। 9 और 16 जून को अपग्रेड विंडो के दौरान बैंक की कुछ चुनिंदा ऑनलाइन सर्विस उपलब्ध नहीं रहेंगी। किस सर्विस का इस्तेमाल ग्राहक नहीं कर पाएंगे, जान लीजिए।

Image

HDFC Bank alert

Photo : BCCL

HDFC Bank: प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। 9 और 16 जून को अपग्रेड विंडो के दौरान बैंक की कुछ चुनिंदा ऑनलाइन सर्विस उपलब्ध नहीं रहेंगी। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप पर उपलब्ध कई सेवाओं का इस्तेमाल ग्राहक नहीं कर सकेंगे। अपग्रेड विंडो के लिए बैंक ने समय तय किया है। 9 जून 2024 को सुबह 3:30 बजे से 6:30 बजे तक और 16 जून को 3:30 बजे से 7:30 बजे तक कुछ सर्विस ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।

ये सेवाएं नहीं रहेंगी उपलब्ध

अपग्रेड विंडो के दौरान अकाउंट से जुड़ी सर्विस, डिपॉजिट, फंड ट्रांसफर (IMPS, NEFT, RTGS), बैंक डिटेल्स डाउनलोड, एक्सटर्नल/मर्चेंट पेमेंट सर्विस, इंस्टैंड अकाउंट ओपनिंग UPI पेमेंट जैसी सेवाएं 9 जून को तीन घंटे और 16 जून को 4 घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी।

पहले से तय मेनटेनेंस के तहत, एचडीएफसी बैंक के डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड से लेन-देन 4 जून, 2024 को 12:30 AM से 2:30 AM तक और 6 जून को 12:30 AM से 2:30 AM तक उपलब्ध नहीं था। एचडीएफसी बैंक के एटीएम, पीओएस (स्टोर पर कार्ड स्वाइप मशीन), ऑनलाइन (भुगतान गेटवे पोर्टल) और नेटसेफ लेन-देन पर सभी डेबिट, क्रेडिट, प्रीपेड कार्ड सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध थीं।

एचडीएफसी चैटबैंकिंग

एचडीएफसी बैंक की चैटबैंकिंग पर अकाउंट सर्विस, क्रेडिट कार्ड, डिपॉजिट, डेबिट कार्ड लोन, एनपीएस, फास्ट टैग, इंश्योरेंस और कई अन्य प्रोडक्टस और सर्विस नई एचडीएफसी बैंक चैटबैंकिंग पर उपलब्ध हैं।

चैटबैंकिंग के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड अपने फोन नंबर से WhatsApp पर 7070022222 पर hi या रजिस्टर लिखें और आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में बताया जाएगा। अपने कॉन्टैक्ट में 7070022222 नंबर सेव करें। WhatsApp पर एचडीएफसी बैंक चैटबैंकिंग का का इस्तेमाल शुरू करने के लिए, आपको बस अपनी ग्राहक आईडी और एक वन-टाइम पासवर्ड की आवश्यकता है जो आपको आपके फोन नंबर पर एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article