यूटिलिटी

Bank FD Rates: HDFC और Axis समेत इन बैंकों ने FD की ब्याज दर में किया बदलाव, जानें कहां मिल रहा बंपर रिटर्न

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 13, 2024, 04:04 PM IST

Bank FD Rates: केंद्रीय बैंक ने बल्क डिपॉजिट की लोअर लिमिट को 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव दिया था। आम तौर पर, बैंक रिटेल डिपॉजिट की तुलना में बल्क डिपॉजिट पर अधिक ब्याज दर प्रदान करते हैं। यस बैंक ने एफडी दर को बढ़ाकर 8 प्रतिशत कर दिया है।

Image

Bank FD Interest Rates

Photo : BCCL

Bank FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हाल ही में संपन्न हुई मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में बल्क डिपॉजिट की लोअर लिमिट में बदलाव करने के प्रस्ताव दिए गए। इसके बाद देश के कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। केंद्रीय बैंक ने बल्क डिपॉजिट की लोअर लिमिट को 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव दिया था। आम तौर पर, बैंक रिटेल डिपॉजिट की तुलना में बल्क डिपॉजिट पर अधिक ब्याज दर प्रदान करते हैं। बल्क डिपॉजिट की लिमिट में हुए इस बदलाव के बाद बैंकों ने ब्याज दर में बदलाव किया है।

एचडीएफसी बैंक

देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने रिटेल डिपॉजिट या 3 करोड़ रुपये तक की जमा पर मिलने वाली ब्याज की दर में बदलाव किया है। रिटेल निवेशक अब एचडीएफसी बैंक की एफडी स्कीम में निवेश कर 7.20 फीसदी की उच्चतम ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए 4 साल 7 महीने और 55 दिन के लिए निवेश करना होगा। वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी अवधि की एफडी पर 7.70 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

एक्सिस बैंक

प्राइवेट सेक्टर के बैंक एक्सिस बैंक ने भी रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 17-18 महीने की अवधि पर ब्याज दर को बढ़ाकर 7.20 प्रतिशत कर दिया है। इस अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों के एफडी में निवेश पर 7.85 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

यस बैंक

यस बैंक ने एफडी दर को बढ़ाकर 8 प्रतिशत कर दिया है। यस बैंक 18 महीने की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8 फीसदी का रिटर्न दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को समान अवधि के लिए 8.50 फीसदी की दर से रिटर्न मिलेगा।

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक ने अलग-अलग अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 400 दिनों की अवधि की एफडी पर 7.75 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article