यूटिलिटी

फैमिली साइज के हिसाब से जानें आपके घर को कितनी लीटर का फ्रिज चाहिए? परिवार के अनुसार देखें सही विकल्प

फ्रिज खरीदते सम कई बातों का ध्यान रखना होता है जैसे कि सही साइज और स्टोरेज कैपेसिटी चुनना सबसे महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में हम आपको एक परफेक्ट फ्रिज चुनने का तरीका बताएंगे। आइए जानते है...

Image

How to choose a best refrigerator/photo-AI

फ्रिज या रेफ्रिजरेटर आज हर घर की जरूरत हो गया है। वॉटर प्यूरीफायर और वॉशिंग मशीन के बिना तो लोगों का काम चल जा रहा है लेकिन फ्रिज के बिना नहीं। आप में से कई लोगों के पास फ्रिज होगा और कई लोग नया खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज खरीदते समय की गई थोड़ी-सी लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है। फ्रिज खरीदते सम कई बातों का ध्यान रखना होता है जैसे कि सही साइज और स्टोरेज कैपेसिटी चुनना सबसे महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में हम आपको एक परफेक्ट फ्रिज चुनने का तरीका बताएंगे। आइए जानते है...

फ्रिज की कैपेसिटी

सबसे जरूरी बात यह है कि परिवार के आकार के अनुसार फ्रिज की क्षमता तय करें। परिवार में कितने सदस्य हैं, यह तय करता है कि आपको कितनी क्षमता वाला फ्रिज लेना चाहिए। उदाहरण के लिए- एक या दो व्यक्तियों के लिए लगभग 200 लीटर तक का फ्रिज पर्याप्त रहता है।

बड़ा परिवार होने पर अधिक क्षमता वाला फ्रिज चुनना जरूरी है, भले ही उसकी कीमत कुछ ज्यादा क्यों न हो। सिंगल व्यक्ति, खासकर किराये पर रहने वालों के लिए, सिंगल-डोर रेफ्रिजरेटर या जरूरत के अनुसार मिनी-फ्रिज भी उपयुक्त विकल्प है।

फ्रिज का टाइप

जब आप स्टोरेज कैपेसिटी तय कर लें, तब अगला सवाल होता है- कौन-सा रेफ्रिजरेटर टाइप खरीदें? आज बाजार में कई प्रकार के रेफ्रिजरेटर उपलब्ध हैं, डिजाइन, फीचर्स और फंक्शन के आधार पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।

परिवार के हिसाब से फ्रिज क्षमता

परिवार का आकारआवश्यक फ्रिज क्षमता (लीटर में)
अकेला व्यक्ति या दंपति200 तक
3–4 सदस्यों का परिवार250 से 300
4–5 सदस्यों का परिवार300 से 350
6 या उससे अधिक सदस्यों का परिवार400 और उससे अधिक

फ्रिज क्षमता के अनुसार फ्रिज का प्रकार

रेफ्रिजरेटर क्षमता (लीटर में)रेफ्रिजरेटर के विकल्प
200 तक- मिनी फ्रिज- सिंगल-डोर (डायरेक्ट कूल) रेफ्रिजरेटर
250 से 300- डबल-डोर टॉप माउंटेड और बॉटम माउंटेड रेफ्रिजरेटर- साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर
300 से 350- बड़ी क्षमता वाले टॉप माउंटेड और बॉटम माउंटेड रेफ्रिजरेटर- साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर (2-डोर, 3-डोर)
400 और उससे अधिक- साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर- फ्रेंच या 4 डोर रेफ्रिजरेटर
फ्रिज चुनते समय किचन स्पेस एक महत्वपूर्ण प्वाइंट होता है, लेकिन यदि आपके किचन में जगह कम है या आप फ्रिज को स्टाइलिश तरीके से कहीं और रखना चाहते हैं, तो आप इसे लिविंग रूम या डाइनिंग एरिया में भी रख सकते हैं।

आज के फ्रेंच-डोर और साइड-बाय-साइड मॉडल आकर्षक डिजाइन और विभिन्न रंग विकल्पों के साथ आते हैं, जो घर की सजावट के साथ आसानी से मेल खाते हैं। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप फ्रिज को कैसे और कहां रखते हैं जिससे कमरे की सुंदरता बढ़े।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article