यूटिलिटी

Income Tax Return: 31 जुलाई से पहले ITR भर दें, मोदी सरकार से मिलेंगे ये बड़े फायदे

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 16, 2023, 11:14 AM IST

Income Tax Return: अगर आप टैक्सपेयर्स हैं तो आपको 31 जुलाई तक टैक्स रिटर्न फाइल करना देना चाहिए। अभी तक यदि आईटीआर फाइल नहीं किएं हैं तो तुरंत कर दें। इसके आखिरी डेट का इंतजार न करें।

Image

31 जुलाई तक टैक्स रिटर्न जरूर फाइल कर दें।

Photo : iStock

Income Tax Return: अगर आप टैक्सपेयर्स हैं तो आपको 31 जुलाई तक टैक्स रिटर्न फाइल करना देना चाहिए। अभी तक यदि आईटीआर फाइल नहीं किएं हैं तो तुरंत कर दें। इसके आखिरी डेट का इंतजार न करें। अगर आप समय से अपने आईटीआर को फाइल करते हैं तो आपको बड़े फायदे मिल सकते हैं। कई लोगों इसके फायदों की जानकारी नहीं होती है ऐसे में आज हम इन्ही फायदों के बारे में बता रहे हैं।

जुर्माने से बच जाएंगे

अगर आप 31 जुलाई तक या उससे पहले अपना टैक्स रिटर्न फाइल कर देते हैं तो आपको जुर्माना नहीं भरना होगा। अगर आप टाइम पर आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो फाइन देना पड़ेगा। ये फाइन 5,000 रुपये 10,000 रुपये तक हो सकता है। आपको आईटीआर देर से फाइल करने पर ब्याज भी देना पड़ सकता है।

टाइम पर आईटीआर भरने पर लोन मिलने में आसानी

बैंक लोन लेने के लिए आईटीआर भरनी होती है। अगर आप लगातार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं तो आपको बैंक का लोन आसानी से मिल जाएगा। लोन लेने के लिए आईटीआर एक जरूरी डॉक्यूमेंट भी होता है।

इन्हें नहीं भरना होगा टैक्स

न्‍यू टैक्‍स र‍िजीम के तहत 7 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स नहीं देना होगा। पुराने टैक्स सिस्टम में यह छूट 2.5 लाख रुपये है। यही छूट 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को 3 लाख रुपये तक मिलती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article