यूटिलिटी

Domicile Certificate: क्या होता है डोमिसाइल सर्टिफिकेट, कैसे कर सकते हैं आवेदन, कौन से डॉक्यूमेंट हैं जरूरी

प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन हो, नई कार खरीदनी हो या फिर लोन लेना हो डोमिसाइल सर्टिफिकेट एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो हर जगह काम आता है। लेकिन ये डोमिसाइल सर्टिफिकेट आखिर है क्या, इसका मतलब क्या होता है और इसे बनवाने की प्रक्रिया और जरूरी डाक्यूमेंट्स क्या हैं? आज हम यहां ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे।

Image

क्या होता है डोमिसाइल सर्टिफिकेट, कैसे कर सकते हैं आवेदन, कौन से डॉक्यूमेंट होते हैं जरूरी

Photo : iStock

Domicile Certificate: भारत में बहुत से डाक्यूमेंट्स ऐसे हैं जिनके बिना आप बैंक में अकाउंट तक नहीं खुलवा सकते हैं। आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे डाक्यूमेंट्स के बारे में तो अधिकतर लोग जानते हैं। लेकिन एक डॉक्यूमेंट ऐसा है जिसे बनवाने के लिए अक्सर लोग काफी परेशान होते हैं और कई सरकारी और प्राइवेट जगहों पर इसके बिना आप कोई भी काम नहीं करवा सकते हैं। इस डॉक्यूमेंट का नाम ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ है। डोमिसाइल सर्टिफिकेट दरअसल मूल निवास प्रमाण पत्र होता है और इसे स्थायी निवास प्रमाण पत्र के नाम से भी जाना जाता है। आइये जानते हैं कि डोमिसाइल सर्टिफिकेट कैसे बनवा सकते हैं और इसके लिए कौन से डाक्यूमेंट्स आवश्यक होते हैं।

ऐसे बनवा सकते हैं डोमिसाइल सर्टिफिकेट

कोई भी व्यक्ति जो किसी एक राज्य में पिछले 15 साल या इससे अधिक समय से रह रहा है, डोमिसाइल सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकता है। डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। नीचे बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अगर आपको अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट के बारे में न पता हो तो गूगल पर जाकर डोमिसाइल सर्टिफिकेट के साथ अपने राज्य का नाम जोड़कर सर्च कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, डोमिसाइल सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश, डोमिसाइल सर्टिफिकेट दिल्ली आदि।

स्टेप 2: राज्य की वेबसाइट पर पहुंचकर आपको अपने आपको नए यूजर के रूप में रजिस्टर करना है। इसके लिए आपको अपना नाम, फोन नंबर जैसी अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।

स्टेप 3: अपना अकाउंट बन जाने के बाद आपको डोमिसाइल सर्टिफिकेट लिखकर सर्च करना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसमें आपको अपना आधार नंबर, एड्रेस, नाम और अन्या मांगी गई जानकारी को दर्ज करना है।

स्टेप 4: इसके बाद आपको सभी जानकारियों को चेक कर लेना है और 50-100 रुपये के बीच मांगी गई फीस का भुगतान करना है। जानकारी वेरीफाई हो जाने के बाद 10 दिनों के भीतर आपका डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनकर तैयार हो जाएगा और इसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

ये डाक्यूमेंट्स हैं जरूरी

प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवानी हो, नई कार लेनी हो या फिर लोन ही क्यों न लेना हो डोमिसाइल सर्टिफिकेट बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप भी डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो आपको यहां बताये जा रहे डॉक्यूमेंट को इकट्ठा करना होगा। सबसे जरूरी और आवश्यक डॉक्यूमेंट आधार कार्ड है। इसके साथ ही आपको अपना राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे डॉक्यूमेंट भी इकट्ठा करने होंगे। इन डाक्यूमेंट्स की मदद से ही आप अपना डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article