Delhi To Mahakaleshwar Ujjain By Train, Bus, Flight: काल भी उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का। यूं तो महादेव अत्यंत सौम्य स्वभाव के हैं, लेकिन शिव का यह स्वरूप अत्यंत रुद्र है। महाकाल Mahakal को उज्जैन Ujjain का महाराजा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करना बेहद जरूरी है। यहां हर साल सावन के महीने में महादेव की सवारी निकाली (Mahakaleshwar Mandir) जाती है। मान्यता है कि इस दिन महाकाल पालकी में बैठकर उज्जैन के भ्रमण पर निकलते हैं। बता दें पुराणों में भी इस मंदिर का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी।
शिप्रा नदी के तट पर स्थित उज्जैन को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। मान्यता है कि महादेव यहां साक्षात वास करते हैं। 12 ज्योर्तिलिंगों में उज्जैन का यह ज्योर्तिलिंग एकमात्र ऐसा ज्योर्तिलिंग है, जो दक्षिणमुखी है। पौराणिक ग्रंथों की मानें तो दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज हैं इसलिए महादेव के इस मंदिर को महाकाल (Delhi To Mahakaleshwar Ujjai Train) कहा जाता है।
महाकाल के दर्शन हेतु हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु उज्जैन जाते हैं। ऐसे में नये साल की शुरुआत आप महाकाल के दर्शन के साथ करने के लिए उज्जैन जाने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको महाकाल कॉरिडोर पहुंचने के लिए सड़क मार्ग, रेल मार्ग और वायु मार्ग (Delhi To Mahakaleshwar Mandir) के बारे में बताएंगे।
