यूटिलिटी

Delhi Metro: यात्रियों की घिनौनी हरकतों से तंग आकर DMRC ने जारी की चेतावनी, नहीं सुधरे तो...

Delhi Metro Viral Video: हाल के कुछ दिनों में दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की घिनौनी हरकतों से न सिर्फ दिल्ली मेट्रो की छवि खराब हुई है बल्कि देश की राजधानी दिल्ली भी खूब बदनाम हो रही है। यात्रियों की घटिया हरकतों से परेशान होकर डीएमआरसी ने कुछ बड़े बयान दिए हैं।

Image

असभ्य यात्रियों से तंग आकर डीएमआरसी ने चेतावनी जारी की है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो
  • यात्रियों की घटिया हरकत से बदनाम हो रही दिल्ली मेट्रो
  • DMRC ने गंदी हरकत करने वाले यात्रियों के लिए जारी की चेतावनी

Delhi Metro Viral Videos: बीते कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो से जुड़ी आ रही घिनौनी वीडियोज ने न सिर्फ दिल्ली मेट्रो को बदनाम किया है बल्कि इससे देश की राजधानी दिल्ली भी बुरी तरह से बदनाम हो रही है। हाल-फिलहाल में दिल्ली मेट्रो की कुछ वीडियो सामने आईं, जिन्होंने राजधानी की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक वीडियो में जहां एक लड़का हस्तमैथुन करता हुआ दिख रहा है। तो दूसरी वीडियो में दो लोग कथित तौर पर दिल्ली मेट्रो में ओरल सेक्स करते हुए दिख रहे हैं।

बिकिनी पहनकर यात्रा करने वाली लड़की हुई थी वायरल

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब दिल्ली मेट्रो की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली मेट्रो की एक महिला यात्री की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी, जिनमें वह बिकिनी पहनकर यात्रा करते हुए दिख रही थी।

DMRC ने यात्रियों से की अपील

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) भी ऐसे यात्रियों की हरकतों से तंग आ चुका है। डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो में ऐसी घिनौनी हरकतों पर काबू पाने के लिए यात्रियों से अपील की है कि वे कॉरिडोर, स्टेशन, टाइम जैसी डिटेल्स के साथ डीएमआरसी के हेल्पलाइन नंबर पर आपत्तिजनक व्यवहार करने वाले यात्रियों की सूचना दें।

https://twitter.com/OfficialDMRC/status/1651961102744555523

असभ्य यात्रियों के लिए डीएमआरसी ने जारी की चेतावनी

इतना ही नहीं, डीएमआरसी ने घिनौनी हरकत करने वाले यात्रियों के लिए भी एक चेतावनी जारी की है। डीएमआरसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कहा कि मेट्रो में इस तरह के व्यवहार पर नजर रखने के लिए मेट्रो और सुरक्षा कर्मचारियों के फ्लाइंग स्क्वॉड्स की संख्या में तेजी लाएगा। इतना ही नहीं, डीएमआरसी ने कहा कि मेट्रो में यात्रा के दौरान गलत व्यवहार करने वाले यात्रियों के खिलाफ कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसिया author

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर... और देखें

End of Article