यूटिलिटी

ITR: फाइल कर दिया ITR, रिटर्न आया या नहीं, इन आसान स्टेप्स में करें चेक

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2024 थी। अगर आपने अभी तक ITR फाइल नहीं किया है तो अब आ[को पेनल्टी का भुगतान भी करना होगा। लेकिन अगर आपने ITR फाइल कर दिया है और आप जानना चाहते हैं कि आपका रिटर्न आया या नहीं तो आप आसान स्टेप्स को फॉलो करके पता कर सकते हैं।

Image

फाइल कर दिया ITR, रिटर्न आया या नहीं, इन आसान स्टेप्स में करें चेक

Photo : iStock

ITR: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 थी। अगर अब आप ITR भरने की कोशिश करते हैं तो आपको पेनल्टी का भुगतान करना होगा। इकनोमिक टाइम्स के अनुसार 30 जुलाई 2024 तक लगभग 6.5 करोड़ लोगों ने ITR फाइल कर दिया था। यह आंकड़ा हमें बताता है कि देश में लोग अपनी टैक्स संबंधित जिम्मेदारियों को लेकर जागरूक हुए हैं। क्या आपने ITR फाइल कर दिया है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिटर्न कैसे चेक कर सकते हैं?

इन आसान तरीकों से करें चेक

अगर आपने ITR फाइल कर दिया है और आप जानना चाहते हैं कि आपका रिटर्न प्राप्त हुआ है या नहीं, तो आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: पैन कार्ड और पासवर्ड के माध्यम से अपने अकाउंट में लॉग इन करें और लॉग इन करने के बाद माई अकाउंट (My Account) का विकल्प खोजकर इसपर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां आपको रिफंड/डिमांड स्टेटस का विकल्प दिख जाएगा। आपके रिटर्न की सभी जानकारी के साथ आपके रिटर्न का स्टेटस आपको यहां दिख जाएगा।

NSDL की वेबसाइट से

आप चाहें तो NSDL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी अपने रिटर्न का स्टेटस चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

स्टेप 1: सबसे पहले NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: असेसमेंट ईयर और अपने पैन कार्ड की जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।

स्टेप 3: जानकारी सबमिट करने के बाद आपके सामने प्रोसीड (Proceed) का विकल्प आएगा इस पर क्लिक कर आप अपने रिफंड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article