यूटिलिटी

Home Loan: 30 लाख रुपये तक का होम लोन कौन सा बैंक दे रहा सबसे सस्ता, चेक करें ब्याज दर

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 23, 2024, 03:39 PM IST

Home Loan: होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर चेक कर लें। होम लोन की पात्रता ज्यादातर आपकी इन और रिपेमेंट क्षमता के तय होती है। अगर आप 30 लाख रुपये के होम लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो ब्याज दर क्या होगी।

Image

Home Loan Interest Rate

Cheapest Home Loan: अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इसके प्रोसेस के बारे में जानकारी होनी चाहिए। कुछ बैंक फ्लोटिंग रेट पर लोन देते हैं। इस प्रकार के लोन में ब्याज दर बैंक की बेंचमार्क दर से जुड़ी होती है। यदि बेंचमार्क दर में कोई बदलाव होता है, तो ब्याज दर भी उसके अनुसार बदल जाती है। फिक्स्ड रेट वाले लोन पूरे आपको तय ब्याज दर ही देना पड़ता है। सही विकल्प चुनने से पहले आपको प्रत्येक विकल्प के फायदे और नुकसान को समझना होगा।

आवेदन करने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर चेक कर लें। होम लोन की पात्रता ज्यादातर आपकी इन और रिपेमेंट क्षमता के तय होती है। अगर आप 30 लाख रुपये के होम लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो ब्याज दर क्या होगी। आइए जान लेते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 30 लाख रुपये का होम लोन 8.50 से 9.85 फीसदी की ब्याज दर से दे रहा है। वहीं, बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दर 9.15 फीसदी से 10.65 फीसदी के बीच है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 8.35 से 10.75 फीसदी की ब्याज दर पर 30 लाख रुपये का होम लोन ऑफर कर रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक 30 लाख रुपये का होम लोन 8.45 फीसदी से 10.25 फीसदी की दर से दे रहा है। इतनी रकम के लिए बैंक ऑफ इंडिया 8.40 से 10.85 फीसदी की दर से ब्याज वसूल रहा है। केनरा बैंक की ब्याज दर 30 लाख रुपये के होम लोन के लिए 8.50 फीसदी से 11.25 फीसदी है।

आईसीआईसीआई बैंक

प्राइवेट सेक्टर का बैंक कोटक महिंद्रा बैंक 30 लाख रुपये का होम लोन 8.70 फीसदी की दर पर ऑफर कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज दर 8.75 फीसदी है। एक्सिस बैंक 8.75 से 13.30 फीसदी की दर से 30 लाख रुपये का होम लोन प्रदान कर रहा है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article