यूटिलिटी

शादी में अब नहीं होगी गैस सिलेंडर की दिक्कत, बिहार सरकार ने कर दिया बड़ा इंतजाम

LPG Cylinder Bihar Government: यदि आप बिहार में हैं और आपके घर में शादी है और आप गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर टेंशन में हैं तो बिहार सरकार ने अब आपकी टेंशन को दूर कर दिया है।

Image

शादी में अब नहीं होगी गैस सिलेंडर की दिक्कत, बिहार सरकार ने कर दिया इंतजाम

ईरान संकट तेल और प्राकृतिक गैस से जुड़ी समस्याओं के चलते एलपीजी सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है, हालांकि सरकार सप्लाई को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। गैस सिलेंडर (LPG) को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें हो रही है जिनके घर में शादी है।

इसी को देखते हुए बिहार सरकार (Bihar Government) ने बड़ा फैसला लिया है और एक आदेश भी जारी किया है ताकि लोगों को परेशानी ना हो। बिहार सरकार ने कहा है कि अक्सर शादी-ब्याह जैसे बड़े आयोजनों में लोग घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं के लिए गैस की कमी हो जाती है। अब इस पर रोक लगाने की तैयारी है।

क्या है नया नियम?

सरकार के निर्देश के मुताबिक अब शादी या किसी भी वैवाहिक कार्यक्रम में घरेलू गैस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसके बजाय केवल वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करना होगा। इसके लिए कैटरर्स और रसोइयों को पहले से रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा, जिसे तेल कंपनियां 5 से 7 दिनों के भीतर पूरा करेंगी।

आपके घर में शादी है तो क्या करें?

अगर आपके घर में शादी है, तो अब आपको कुछ अतिरिक्त प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। शादी का कार्ड लगाकर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को आवेदन देना होगा यह बताना होगा कि कितने सिलेंडर चाहिए और कितने मेहमान आएंगे। उसी आधार पर गैस की सप्लाई तय होगी यानि अब बिना प्लानिंग के शादी में गैस की व्यवस्था करना आसान नहीं रहेगा।

प्रशासन कैसे करेगा सप्लाई का मैनेजमेंट?

अनुमंडल पदाधिकारी लोगों की संख्या और गैस की उपलब्धता का आकलन करके तेल कंपनियों को निर्देश देंगे। इसके बाद तय मात्रा में ही कमर्शियल गैस कैटरर्स को दी जाएगी। खास बात यह है कि यह गैस केवल उसी शादी कार्यक्रम में इस्तेमाल की जा सकेगी। सरकार का उद्देश्य साफ है, घरेलू गैस की कमी न हो और आम लोगों को दिक्कत न झेलनी पड़े।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article