यूटिलिटी

India Post Savings Scheme: इन्वेस्टमेंट करनी हो या बच्चे के उज्जवल भविष्य का हो सवाल, ये ऑप्शन हैं सबसे कमाल

इन्वेस्टमेंट किसी भी तरह की हो हम हमेशा यही कोशिश करते हैं कि हम एक सिक्योर और बेहतर रिटर्न वाले तरीके में ही इन्वेस्ट करें। पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे पुराने संस्थाओं में से एक हैं। जहां पहले पोस्ट ऑफिस सिर्फ पत्र पहुंचाने का काम किया करते थे, वहीं अब यह वित्तीय सुविधाएं भी प्रदान करते हैं। आइये पोस्ट ऑफिस की सबसे शानदार सेविंग्स योजनाओं के बारे में जानते हैं।

Image

ये हैं पोस्ट ऑफिस की बेस्ट सेविंग्स स्कीम

Photo : BCCL

Post Office Savings Scheme: जब भी बात पैसों को इन्वेस्ट करने की आती है तो हम हमेशा सिक्योर और बेहतर रिटर्न वाले तरीकों की ही खोज करते हैं। अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए, बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए या फिर अपना रिटायरमेंट प्लान करने के लिए ही पैसे क्यों न क्यों न बचाने हों, हमारी कोशिश यही रहती है कि हम सरकार की गारंटी वाले तरीकों में ही इन्वेस्ट करें। पोस्ट ऑफिस हमें सरकार की यही गारंटी देते हैं। भारत में पोस्ट ऑफिस की शुरुआत ब्रिटिश शासन में ही हो चुकी थी और यह देश के सबसे पुराने संस्थानों में से एक हैं। जहां पहले पोस्ट ऑफिस सिर्फ पत्र पहुंचने का काम किया करते थे वहीं अब यह विभिन्न प्रकार की वित्तीय सुविधाएं भी प्रदान करते हैं। अगर आप भी अपने पैसों को ऐसी जगह इन्वेस्ट करना चाहते हैं जो सिक्योर तो हों ही साथ ही बेहतर रिटर्न भी दे सकें, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स ये सेविंग्स स्कीम आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। ये हैं पोस्ट ऑफिस की बेस्ट सेविंग्स स्कीम्स:

नेशनल सेविंग्स RD अकाउंट: यह एक रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट होता है जिसमें आपको 6.7% सालाना इंटरेस्ट रेट मिलता है। इस योजना में इन्वेस्ट करने की शुरुआत आप ₹100 से भी कर सकते हैं। इस योजना में इन्वेस्ट करने की अधिकतम सीमा नहीं होती।

नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट: पोस्ट ऑफिस की इस सेविंग्स स्कीम में आपको 6.9% से 7.5% सालाना इंटरेस्ट रेट प्राप्त होता है। इस योजना में इन्वेस्टमेंट करने की शुरुआत आप मात्र हजार रुपए से भी कर सकते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इस योजना में 100 के मल्टिपल्स में ही इन्वेस्ट कर सकते हैं। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आपको इस योजना में डेढ़ लाख रुपए तक की टैक्स की छूट भी दी जाती है।

नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट: पोस्ट ऑफिस की इस योजना में आपको 7.4% का सालाना ब्याज मिलता है। इस योजना में इन्वेस्ट करने की शुरुआत आप मात्र हजार रुपए से कर सकते हैं लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आप एक अकाउंट में अधिकतम 4.5 लाख रुपए ही इन्वेस्ट कर सकते हैं। अगर जॉइंट अकाउंट हो तो आप अधिकतम ₹9 लाख रुपए इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इस योजना में प्राप्त होने वाला ब्याज टैक्स की कटौती के अंतर्गत आता है।

सुकन्या समृद्धि अकाउंट: अगर आप अपनी बेटी से एक उज्जवल भविष्य का वादा करना चाहते हैं तो आप इस योजना में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस योजना में इन्वेस्ट करने पर आपको 8.02% का सालाना ब्याज मिलता है। इस योजना में इन्वेस्ट करने की शुरुआत अब मात्र ₹250 से भी कर सकते हैं। आपको ध्यान रखना होगा कि इस योजना में आप एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये ही इन्वेस्ट कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि अकाउंट बेटी के 21 साल पूरे हो जाने के बाद ही मेच्योर होता है और केवल तभी आप इसमें से पैसे निकाल सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article