यूटिलिटी

Savings Tips: 10 हजार या 1 लाख हो सैलरी, बचत के लिए बेस्ट है ये फॉर्मूला

पैसे बचाने की एक कला होती है। अगर यह कला न आती हो तो सैलरी चाहे लाखों रुपये महिना ही क्यों न हो, बचत नहीं हो पाती। इसीलिए यह बहुत जरूरी है कि अगर आपको पैसों की बचत करनी हो तो आप किसी एक फॉर्मूला या तरीके को फॉलो जरूर करें। आज हम आपको सेविंग्स के एक ऐसे फॉर्मूला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी कमाई में से पैसों को बचा पाएंगे।

Image

सेविंग के लिए इस फॉर्मूला का करें इस्तेमाल

Photo : iStock

Savings Tips: आप सरकारी अफसर हों या किसी प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी, हर महीने सैलरी आने के बाद बचत के बारे में तो जरुर सोचते होंगे। पैसे बचाने की एक कला होती है और जिन्हें यह कल नहीं आती उनकी सैलरी चाहे लाखों रुपए महीने ही क्यों न हो वह पैसे की बचत नहीं कर पाते। महीने की शुरुआत में सैलरी आने पर व्यक्ति जितना खुश होता है, महीने के आखिरी दिनों तक सेविंग्स ना होने की वजह से वह उतना ही दुखी भी हो जाता है। पैसों की बचत करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप कोई एक फार्मूला या फिर तरीका चुन लें और उसे अच्छे से फॉलो करें। आज हम पैसे बचाने का एक ऐसा फार्मूला लेकर आए हैं जिसका इस्तेमाल करके आप कम से कम और ज्यादा से ज्यादा सैलरी में भी पैसों की बचत कर सकते हैं।

सबसे पहले करें ये काम

ज्यादातर लोग सेविंग्स को अपनी सैलरी का आखिरी हिस्सा मानते हैं। लोग सोचते हैं कि सैलरी में से जरूरी खर्चों को निपटाने के बाद जो भी पैसे बचेंगे उन्हें ही सेविंग्स मान लिया जाएगा। लेकिन अक्सर ऐसा होता नहीं है। इसीलिए यह बेहद जरूरी है कि जब भी आपकी सैलरी आए तो आप सबसे पहले तय रकम को सेविंग्स के रूप में निकाल लें। इस रकम को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लें, या फिर तय कर लें कि कुछ भी हो जाए आप इन पैसों को खर्च नहीं करेंगे।

ऐसे करें शुरुआत

ज्यादातर लोग बचत करने के अपने लक्ष्य को इतना कठिन बना लेते हैं कि फिर उन्हें रोजाना के खर्चों में दिक्कत होने लगती है। इसके बाद वह सेविंग्स का ऑप्शन छोड़ देते हैं। इसीलिए सबसे पहले सेविंग्स की शुरुआत अपनी सैलरी के 10% हिस्से से ही करनी चाहिए। यानी अगर आप 10,000 रुपये कमाते हैं तो आपको 1000 रुपए से सेविंग्स की शुरुआत करनी चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे अपने खर्चों में कटौती करते हुए आपको अपनी कल सैलरी का लगभग 30% हिस्सा बचाना चाहिए।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article