Bathroom Cleaning Tips: किसी के घर के हाइजीन का पता उसके बाथरूम-टॉयलेट को देखकर किया जा सकता है। टॉयलेट कई बार साफ करने के बाद भी उसमें लाखों जर्म्स-बैक्टीरिया रह जाते हैं। टॉयलेट को फ्लश करने से बनने वाली एरोसोल की बूंदें बैक्टीरिया और वायरस का ठिकाना बन जाती हैं। ये एरोसोल बाथरूम की फर्श या दिवार पर गिरती हैं। टॉयलेट में बने एरोसोल से किसी को भी सीरियस इन्फेक्शन होने की संभावना रहती है। ऐसे आज हम बाथरूम को कैसे वायरस और बैक्टीरिया से फ्री करें इसके बारे में जानेंगे।
बाथरूम से बदबू ऐसे करें दूर
- ड्रेनेज की बदबू दूर करने के लिए महीने में कम से कम दो बार क्लीनिंग के लिए यूज करने वाला तेजाब डालें।
- नाली के ब्लॉकेज को खोलने या पाइप साफ करने के लिए इसमें उबलता हुआ पानी डाल दें। पानी को दो बार में डालें। एक बार डालने के बाद कुछ सेकेंड इंतजार करें। फिर डालें। इससे जमी गंदगी बह जाएगी।
- वेंटिलेशन के लिए एग्जॉस्ट फैन लगवाएं। या फिर ऊंची खिड़की भी बनवा सकते हैं।
- बदबू दूर करने के लिए हाइड्रोजन पराक्साइड का छिड़काव करें।
- पानी में पुदीने के पत्ते डाल कर उन्हें 6 से 8 घंटे के लिए रख दें। अब इसे स्प्रे बोतल में डालें। फिर बाथरूम में स्प्रे करें।
बाथरूम टॉयलेट में न रखे ये चीजें
बाथरूम में ब्यूटी प्रोडक्ट, सेविंग क्रीम, ट्रिमर, हेयर जेल, फेस क्रीम बाथरूम में न रखें। कई बार इन चीजों के ढक्कन खुले रह जाते हैं। जिससे जर्म्स अंदर जा सकते हैं। कई लोग बाथरूम में ही टूथ ब्रश और पेस्ट रखते हैं। ऐसा करने से नमी की वजह से ब्रश और पेस्ट में बैक्टीरिया जा सकते हैं। जो आपके दांतों के साथ हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है।
