List Of Bank Holidays In November: अक्टूबर (October) महीने का आज आखिरी दिन है और कल से नवंबर (November) महीना शुरू होने जा रहा है। नवंबर महीने में बैंकों (Banks) में 10 दिन छुट्टियां रहेंगी। चूंकि इन छुट्टियों में ज्यादातर त्योहार क्षेत्रीय हैं, इसलिए देश में अधिकांश बैंक इन विशेष दिनों में खुले रहेंगे। वहीं जिन राज्यों में ये त्योहार मनाए जाते हैं, वहां केवल बैंक एक साथ बंद रहेंगे। हालांकि अक्टूबर के मुकाबले नवंबर महीने में काफी कम छुट्टियां हैं। बता दें कि अक्टूबर महीने में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दशहरा और दिवाली समेत 21 दिनों के लिए बैंक बंद थे।
नवंबर में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट:-
1 नवंबर : कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे। वहीं इंफाल में बैंक कुट उत्सव के लिए बंद रहेंगे।
6 नवंबर : महीने का पहला रविवार।
8 नवंबर : गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, और रहस पूर्णिमा। आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
11 नवंबर : कनकदास जयंती और वांगला त्योहार। बेंगलुरु और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
12 नवंबर : महीने का दूसरा शनिवार।
13 नवंबर : महीने का दूसरा रविवार।
20 नवंबर : महीने का तीसरा रविवार।
23 नवंबर : सेंग कुत्सनेम-शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
26 नवंबर : महीने का चौथा शनिवार।
27 नवंबर : महीने का चौथा रविवार।
बता दें कि भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और निजी क्षेत्र के बैंक दोनों काम के घंटों और छुट्टियों के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हैं। भारत में विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक अवकाश राष्ट्रीय और क्षेत्रीय हैं।
(भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार ये सभी छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत हैं)
