यूटिलिटी

Axis Bank FD Rates: एक्सिस बैंक ने दिया तोहफा, FD पर बढ़ा दिया इतना ब्याज

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 20, 2024, 04:14 PM IST

Axis Bank Hike FD Rates: प्राइवेट सेक्टर के बैंक एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दर में इजाफा किया है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दर में इजाफा किया है। 17 महीने से 18 महीने की अवधि की एफडी पर 7.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

Image

Axis Bank FD Interest Rates

Photo : Twitter

Axis Bank Hike FD Rates: बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दर में इजाफा किया है। एक्सिस बैंक की वेबसाइट के अनुसार, जमाकर्ताओं को 17 महीने से 18 महीने की अवधि की एफडी पर 7.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन को समान अवधि की एफडी पर 7.85 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। एक्सिस बैंक की सीनियर सिटीजन को दो FD को छोड़कर अपने अधिकांश FD पर लागू दरों के अलावा 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज देता है।

10 साल की एफडी पर कितना ब्याज

एक्सिस बैंक ने जमाकर्ताओं को 7-14 दिनों की मिनिमम अवधि के लिए एफडी अकाउंट खोलने की अनुमति देता है। सामान्य नागरिकों को इस FD पर 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। जबकि, वरिष्ठ नागरिकों को इसी FD पर 3.50 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। 5 साल से 10 साल की अवधि की एफडी पर ग्राहक 7.00 फीसदी की दर से ब्याज हासिल कर सकते हैं। फिलहाल बैंक इस FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.75 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दे रहा है। इसलिए, उन्हें 7.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

एक साल की एफडी पर ब्याज

एक साल की अवधि वाली जमा पर बैंक खाताधारकों को 7.00 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। एक्सिस बैंक कई अवधि की एफडी पर 7.10 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

उदाहरण के लिए, वर्तमान में खाताधारक 3-5 साल की अवधि वाली एफडी, 30 महीने से 3 साल से कम अवधि वाली एफडी, 2 साल से 30 महीने से कम अवधि वाली एफडी, 15 महीने से 16 महीने से कम अवधि वाली एफडी और 16 महीने से 17 महीने से कम अवधि वाली एफडी पर यह जोरदार ब्याज हासिल कर सकते हैं। इन सभी एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article