Google सर्च से अपनी निजी जानकारियां ऐसे हटाएं, जानें तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 07:02 PM IST

Google के पास आपके बारे में कई जानकारियां रहती हैं। भले ही इसकी खबर आपको ना हो, लेकिन गूगल आपके बारे में काफी सारी चीजों को रिकॉर्ड कर रखता है। गूगल के पास आपका सारा सर्च रिकॉर्ड भी रहता है। जब आप सर्च के लिए गूगल का इस्तेमाल करते हैं तो वो ये सारी जानकारियां आपके बारे में इकट्ठी करता है।

Google सर्च से अपनी निजी जानकारियां ऐसे हटाएं, जानें तरीका

Google के पास आपके बारे में कई जानकारियां रहती हैं। भले ही इसकी खबर आपको ना हो, लेकिन गूगल आपके बारे में काफी सारी चीजों को रिकॉर्ड कर रखता है। गूगल के पास आपका सारा सर्च रिकॉर्ड भी रहता है। जब आप सर्च के लिए गूगल का इस्तेमाल करते हैं तो वो ये सारी जानकारियां आपके बारे में इकट्ठी करता है। 

  • आप क्या चीज खोज रहे हैं
  • आपने कौन सी वेबसाइट को विजिट किया है 
  • आपने कौन सी वीडियोज को देखा है
  • आप किन विज्ञापनों पर क्लिक करते हैं 
  • आपकी डिवाइस के बारे में इंफॉर्मेशन
  • Cookie डेटा एंड IP एड्रेस 

ये सभी जानकारियां Cookie में सेव होती हैं। ये आपको और आपकी डिवाइस को यूनिक तरीके से आइडेंटिफाई करता है। साथ ही ये गूगल के डेटा सेंटर में स्टोर आपकी प्रोफाइल से लिंक्ड होता है। क्योंकि, ये आपको Cookies की मदद से अलग-अलग वेबसाइट पर ट्रैक करता है जो उनके ad कोड रिस्पॉन्ड करते हैं। आप क्या सर्च करते हैं ये गूगल को तब भी पता होता है जब आप गूगल का इस्तेमाल नहीं करते बल्कि केवल इंटरनेट ब्राउज करते हैं। 

हालांकि, आप जो भी इंफॉर्मेशन गूगल के साथ शेयर करते हैं उसे डिलीट कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपका फोन नंबर, ई-मेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर या और भी कोई प्राइवेट इंफॉर्मेशन गूगल पर नजर आ रही है तो गूगल से रिक्वेस्ट इन जानकारियों को भी डिस्प्ले होने से रोक सकते हैं। 
 
ऐसे में अगर आप गूगल में रिमूव रिक्वेस्ट डालना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं: 

  • सबसे पहले आपको गूगल सर्च रिमूवल पेज पर जाना होगा। (https://support.google.com/websearch/answer/9673730)
  • यहां से सारे रिक्वायरमेंट्स चेक करने होंगे। 
  • जैसे ही आप कंफर्म कर लें कि आप क्वालिफाई करेंगे और आपके पास सभी जानकारियां हैं Start removal request पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपनी डिटेल्स को रिमूव करवाने के लिए ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करें। 

जैसे ही आप अपना रिक्वेस्ट सबमिट करेंगे आपको एक कंर्मेशन मेल आ जाएगा। साथ ही आपका रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हुआ या रिजेक्ट ये भी गूगल आपको बता देगा। 
 

End of Article