स्टूडेंट हों या वर्किंग प्रोफेशनल, ऑनलाइन पढ़ाई करने के काम आएंगे ये टॉप 5 Android ऐप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 06:13 PM IST

कोरोना महामारी के बाद से ऑनलाइन पढ़ाई का क्रेज काफी बढ़ गया है। बाजार में पहले से काफी ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म्स थे ही कोरोना के बाद से इनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। ऑनलाइन एजुकेशन ऐप्स की मदद से कहीं भी पढ़ाई करना आसान हो गया।

स्टूडेंट हों या वर्किंग प्रोफेशनल, ऑनलाइन पढ़ाई करने के काम आएंगे ये टॉप 5 Android ऐप्स

कोरोना महामारी के बाद से ऑनलाइन पढ़ाई का क्रेज काफी बढ़ गया है। बाजार में पहले से काफी ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म्स थे ही कोरोना के बाद से इनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। ऑनलाइन एजुकेशन ऐप्स की मदद से कहीं भी पढ़ाई करना आसान हो गया। ऐसे में हम आपको यहां एंड्रॉयड डिवाइसेज पर चलने वाले कुछ एंड्रॉयड ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Unacademy Learner app

Unacademy का उपयोग खास तौर पर IIT, JEE, NEET-UG, CAT, SSC एग्जाम्स, स्टेट PSCs, दूसरे कंपीटिटिव एग्जाम्स और CBSE क्लास 6-12 प्रिपरेशन के लिए किया जाता है। यहां काफी अच्छे टीचर्स स्टूडेंट्स को मिलते हैं। 

BYJU'S-The Learning app

क्लास 4 से 10 तक के स्टूडेंट्स BYJU's के लाइव ऑनलाइन क्लासेस का फायदा उठा सकते हैं। यहां तुरंत डाउट क्लियर किए जाते हैं और अनलिमिटेड प्रैक्टिस सेशन भी मिलते हैं। 

Khan Academy

क्लास 1 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए Khan Academy एक फ्री लर्निंग ऐप है। इसमें वीडियोज, एक्सरसाइज और मैथ्स-साइंस जैसे विषयों के लिए टेस्ट होते हैं। इसे हिंदी, इंग्लिश और कई क्षेत्रिय भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है। 

Udemy: Online video courses & classes

Udemy ऐप में  मौजूद ऑनलाइन कोर्सेज प्रोफेशनल एडल्ट्स और स्टूडेंट्स दोनों के लिए हैं। यहां हजारों टॉपिक्स पर ऑनलाइन वीडियो कोर्सेज मिल जाएंगे। यहां यूजर्स कोडिंग, जावा, बिजनेस, मार्केटिंग, SEO, SEM और फोटोग्राफी जैसे कोर्सेज पढ़ सकते हैं। 

Coursera

इस प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स 200 टॉप यूनिवर्सिटीज और कॉर्पोरेशन्स को एक्सेस कर सकते हैं। फ्लेक्सिबल और अफोर्डेबल ऑप्शन्स के जरिए लर्नर्स कैरियर के किसी भी स्टेज पर अपने स्किल को डेवलप कर सकते हैं। यहां फ्री कोर्सेज, यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट और जॉब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट सब मिलता है। 

End of Article