भारत में 5G बस एक कदम दूर, ये हैं अभी खरीदने के लिए सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 04:11 PM IST

भारत में 5G सर्विसेज की शुरुआत जल्द ही हो सकती है। गुरुवार 19 मई को आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने IIT मद्रास में 5G कॉल का सफल परीक्षण किया। लोगों के 5G का इंतजार और इसी साल यानी 2022 में ये इंतजार खत्म हो सकता है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने भी 5G की टेस्टिंग कर ली है।

भारत में 5G बस एक कदम दूर, ये हैं अभी खरीदने के लिए सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स

भारत में 5G सर्विसेज की शुरुआत जल्द ही हो सकती है। गुरुवार 19 मई को  आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने IIT मद्रास में 5G कॉल का सफल परीक्षण किया। लोगों के 5G का इंतजार और इसी साल यानी 2022 में ये इंतजार खत्म हो सकता है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने भी 5G की टेस्टिंग कर ली है। इस बीच अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो 5G फोन लेना एक बेहतर विकल्प होगा। फिलहाल हम यहां आपको भारतीय बाजार में मिलने वाले 5 सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Poco M3 Pro 5G

इस Amazon से फिलहाल 12,649 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये स्मार्टफोन 6.5-इंच फुल HD+ डिस्प्ले, 48MP + 2MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप, 8MP फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ आता है। 

Redmi Note 10T 5G

इस स्मार्टफोन को Amazon से फिलहाल 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच FHD+ डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर Mediatek Dimensity 700 प्रोसेसर, 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है। 

POCO M4 5G 

इस स्मार्टफोन को फिलहाल फ्लिपकार्ट से 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये स्मार्टफोन 6.58-इंच फुल HD+ डिस्प्ले, 50MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप, 8MP फ्रंट कैमरा, Mediatek Dimensity 700 प्रोसेसर और 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है। 

iQOO Z6 5G

इस स्मार्टफोन को फिलहाल Amazon से 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 12, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.58-इंच फुल-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 16MP सेल्फी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। 

Realme 9 5G

इस स्मार्टफोन को फिलहाल Amazon से 14,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फोन 6.5-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले, 48MP + 2MP + 2MP रियर कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा, Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर और 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है।  

End of Article