यूटिलिटी

धमाकेदार ऑफर: दिवाली पर अपनों को दें खास तोहफे, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 03:59 PM IST

Amazon Great Indian Festival Sale: एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और सिटी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ईएमआई का उपयोग करके 10 फीसदी छूट प्राप्त कर सकते हैं। दिवाली को खास बनाने के लिए अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को उपहार दें।

Image

Amazon Great Indian Festival Sale

Photo : iStock

नई दिल्ली। अगर आप भी दिवाली (Diwali) पर अपनों के लिए खास तोहफे लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमेजन (Amazon) ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Great Indian Festival Sale) के एक्सटेंशन 'एक्स्ट्रा हैप्पीनेस डेज' (Extra Happiness Days) की घोषणा कर दी है। इसमें ग्राहकों के पास सभी कैटेगरी में प्रोडक्ट्स को बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदने का अवसर मिलेगा। एक्स्ट्रा हैप्पीनेस डे सेल में आपको लैपटॉप, टीवी, स्मार्टफोन, वियरेबल्स, एक्सेसरीज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर विक्रेताओं की ओर से डिस्काउंट मिलेगा । Tecno, iQoo और Xiaomi स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है।

आपको मिलेगा वेलकम रिवॉर्ड

अमेजन एक्स्ट्रा हैप्पीनेस डेज में ईएमआई के साथ-साथ एक्सिस बैंक, सिटी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी का इंटेंट डिस्काउंट का लाभ भी मिलेगा। लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, बजाज फिनसर्व और अमेजन पे लेटर पर उपलब्ध नो-कॉस्ट ईएमआई पेमेंट के साथ अपना बजट बढ़ा भी सकते हैं। अमेजन के मुताबिक, ग्राहकों को अमेजन पे यूपीआई (Amazon Pay UPI) के साथ 600 रुपये तक का वेलकम रिवॉर्ड भी मिल सकता है।

कमाल का है 'डायमंड्स धमाका' ऑफर!

अमेजन का कहना है कि ग्राहक सीमित अवधि के लिए 'डायमंड्स धमाका' (Diamonds Dhamaaka) का लाभ भी उठा सकते हैं, जो 1500 रुपये और उससे ज्यादा के बिल पर 150 रुपये तक का कैशबैक प्रदान करता है। इसके अलावा ग्राहक चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर '750 डायमंड्स' भी रिडीम कर सकते हैं।

अमेजन पर 64GB वैरिएंट वाला आईफोन 12 (iPhone 12) 47,999 रुपये की रियायती कीमत पर लिस्टेड है। वहीं 128GB वैरिएंट वाला आईफोन 12 का 54,490 रुपये में मिल रहा है। इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है और यह सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन के साथ आता है।

इस बात का ध्यान रखें कि बिक्री के दौरान स्टॉक और प्रोडक्ट्स की उपलब्धता के अनुसार कीमत कम या ज्यादा हो सकती हैं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article