यूटिलिटी

अक्षय तृतीय पर है गोल्ड खरीदने का प्लान, जान लें सिक्कों के लिए क्या है नियम

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Apr 18, 2023, 02:15 PM IST

Akshay tritiya gold buying: एक अप्रैल 2023 से लागू नए नियम के तहत गोल्ड ज्वैलरी पर 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग होना जरुरी है। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंक होते हैं, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहा जाता है।

Image

एक अप्रैल से लागू है हालमार्किंग का नया नियम

Akshay tritiya gold buying: अगर आप अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं। तो नए नियम जानना बेहद जरूरी है। खास तौर से अगर ज्वैलरी की जगह गोल्ड के सिक्के खरीदने का प्लान है। एक अप्रैल से भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)ने HUID को अनिवार्य कर दिया है। लेकिन यह नियम क्या ज्वैलरी के लिए है या फिर इसके दायरे में गोल्ड के सिक्के भी आते हैं। इसको लेकर अगर असमंजस है, तो मौजूदा नियम क्या कहते हैं, आइए जानते हैं..

अप्रैल से लागू हैं नए नियम

एक अप्रैल 2023 से लागू नए नियम के तहत गोल्ड ज्वैलरी पर 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग होना जरुरी है। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंक होते हैं, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहा जाता है। इस नंबर के जरिए कोई सोना कितने कैरेट का ये पता करने में मदद मिलेगी। देशभर में सोने पर ट्रेड मार्क देने के लिए 940 सेंटर बनाए गए हैं। अब चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह बंद कर दी गई है।

क्या सिक्कों पर भी होगा लागू

अगर भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जारी नोटिफिकेशन को देखा जाय तो नया आदेश गोल्ड ज्वैलरी और Gold Artefacts पर लागू होंगे। इस नोटिफिकेशन में गोल्ड के सिक्कों का जिक्र नही हैं। अभी गोल्ड के सिक्कों पर हालमार्किंग की जाती है। जिसके लिए देश भर में 40 से ज्यादा रिफाइनरी हैं। हालांकि अभी यह अनिवार्य नहीं है। ईटी के अनुसार इस संबंध में भारतीय मानक ब्यूरो जल्द ही नए नियम जारी करने की तैयारी में है।

ज्वैलरी पर HUID से क्या फायदे

  • इससे ग्राहकों को ज्वैलर्स अब धोखा नहीं दे पाएंगे
  • सोने से बनी ज्वेलरी कितने कैरेट की है, ग्राहकों को इसकी गारंटी मिलेगी।
  • सोना या उससे बने ज्वेलरी को ट्रेस करना बेहद आसान हो जाएगा।
प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article