यूटिलिटी

Air India Express: एयरलाइन ने रिफंड के लिए जारी किए व्हाट्सएप नंबर, यात्रियों को दिए कई विकल्प

Air India Express: एयरलाइन की तरफ से कहा गया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस इस अप्रत्याशित स्थिति से यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। एयरलाइन में चालक दल के लगभग 1,400 सदस्य हैं, जिनमें से लगभग 500 सदस्य वरिष्ठ स्तर पर हैं।

Image

air india express refund

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 से अधिक क्रू मेंबर्स को बर्खास्त करने के बाद गुरुवार को 85 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी। एयरलाइन ने फ्लाइट्स कैंसिल के ऐलान के साथ ही टिकट रिफंड को लेकर भी बयान जारी किया। एयरलाइन ने उन यात्रियों के लिए विकल्प पेश किया है, जिनकी फ्लाइट तीन घंटे से अधिक लेट है या फिर कैंसिल हो गई है। टाटा समूह के मालिकाना हक वाली एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है। एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के 200 से अधिक सदस्य मंगलवार रात से बीमार होने का बताकर छुट्टी पर चले गए।

कैसे मिलेगा पूरा रिफंड

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने के आधिकारिक बयान में कहा कि जिन पैसेंजर्स की फ्लाइट कैंसिल हो जाती है या फिर 3 घंटे से अधिक लेट हो जाती है, तो वे टिया पर व्हाट्सएप (+91 6360012345) या airindiaexpress.com पर बिना किसी शुल्क के पूरा रिफंड का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके अलावा यात्री अपनी यात्रा की डेट को रिशेड्यूल कर सकते हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में, एयरलाइन ने अप्रत्याशित स्थिति के बीच यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

85 फ्लाइट्स कैंसिल

एयरलाइन की तरफ से कहा गया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस इस अप्रत्याशित स्थिति से यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हम आज 283 उड़ानें संचालित करेंगे। हमने सभी संसाधन जुटा लिए हैं और एयर इंडिया हमारे 20 मार्गों पर परिचालन करके हमारा समर्थन करेगी। हालांकि, हमारी 85 उड़ानें रद्द हो गई हैं और हम अपने बुक किए गए यात्रियों से आग्रह करते हैं कि वे हवाईअड्डे पर जाने से पहले यह जांच लें कि व्यवधान से उनकी उड़ान प्रभावित हुई है या नहीं।

एयरलाइन में चालक दल के लगभग 1,400 सदस्य हैं, जिनमें से लगभग 500 सदस्य वरिष्ठ स्तर पर हैं। एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के 200 से अधिक सदस्यों ने मंगलवार रात से बीमार होने की सूचना देनी प्रारंभ की। चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण 90 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article