यूटिलिटी

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले ! डीए और फिटमेंट फैक्टर में हो सकता है इजाफा

जल्द ही केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी में इजाफा हो सकता है। दरअसल सरकार की तरफ से बहुत जल्द डीए और फिटमेंट फैक्टर में इजाफे पर फैसला लिया जा सकता है।

Image

डीए और फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर हो सकता है फैसला

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी में हो सकती है बढ़ोतरी
  • सरकार बढ़ा सकती है महंगाई भत्ता और फिटमेंट फैक्टर
  • न्यूनतम बेसिक सैलरी में होगा इजाफा

7th Pay Commission: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को एक बार फिर से सैलेरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) या डीए (DA) में बढ़ोतरी कर सकती है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) बढ़ाने का भी फैसला किया जा सकता है।

अगर डीए (DA) और फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को एक साथ बढ़ाया जाता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में काफी बढ़ोतरी होगी।

कितनी हो जाएगी बेसिक सैलेरी

रिपोर्ट्स के अनुसार डीए और फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने का फैसला सरकार की तरफ से जल्द लिया जा सकता है। बता दें कि फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में इजाफा होगा। इस बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रु से बढ़ कर 26,000 रु तक हो सकती है। वहीं महंगाई भत्ता बढ़ने से भी केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। हालांकि अभी तक इस पर आधिकारिक फैसला या किसी तरह का ऐलान नहीं हुआ है।

अभी कितना मिल रहा फिटमेंट फैक्टर

अभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है। इसका मतलब है कि 4200 ग्रेड पे में 15,500 रुपये की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की कुल सैलरी होगी - बेसिक सैलेरी x 2.57 यानी 15,500×2.57। इस तरह सैलेरी बनेगी 39,835 रु।

फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग

केंद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ये मांग काफी लंबे समय से की जा रही है। अगर अब फिटमेंट फैक्टर बढ़े तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 से बढ़ कर 26,000 हो जाएगी। कर्मचारियों की तरफ से मांग है कि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ा कर 3.68 फीसदी किया जाए।

दो बार मिलता है फायदा

सरकार हर साल दो बार डीए में बढ़ोतरी करती है। डीए होने वाली बढ़ोतरी 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार जुलाई से सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है। बता दें कि मार्च 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ चुका है। इसे 1 जनवरी 2023 से प्रभावी माना गया। अभी केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article